Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पाबित्रा मार्गेरिटा ने सीएसबी के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सिल्कटेक 2025 का उद्घाटन किया

केंद्रीय रेशम बोर्ड ने रेशम क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों पर - सिल्कटेक-2025 आयोजित किया

Pabitra Margherita,Bharatiya Janata Party, BJP, CSBs International Conference SILKTECH 2025, Central Silk Technological Research Institute, CSTRI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Feb 2025

Last updated on: Feb 17, 2025, 00:00 IST

वस्त्र एवं विदेश राज्य मंत्री श्री पाबित्रा मार्गेरीटा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में मेगा टेक्सटाइल इवेंट - भारत टेक्स 2025 के एक भाग के रूप में केंद्रीय रेशम बोर्ड के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन - सिल्कटेक 2025 का उद्घाटन किया। वस्त्र सचिव श्रीमती नीलम शमी राव भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। 

सीएसबी-केंद्रीय टसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रांची और सीएसबी-केंद्रीय रेशम प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसटीआरआई) ने रेशम क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियां - सिल्कटेक 2025 पर इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। वस्त्र राज्य मंत्री श्री पाबित्रा मार्गेरीटा ने पूर्वोत्तर राज्यों के विशिष्ट मुगा और एरी रेशम का उल्लेख किया। 

रेशम उत्पाद मूल्य श्रृंखला में शून्य अपशिष्ट प्रौद्योगिकी को रेखांकित करते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और सहयोग द्वारा वस्त्रों का उत्पादन और निर्यात तीन गुना बढ़ाने के माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान का हवाला दिया। वस्त्र सचिव श्रीमती नीलम शमी राव ने रेशम उद्योग के विकास के लिए एकीकृत योजना रेशम समग्र के कार्यान्वयन से रेशम उत्पादन में आये उल्लेखनीय बदलाव को रेखांकित किया। 

उन्होंने उन्नत प्रौद्योगिकियों द्वारा रेशम के सह-उत्पादों के उपयोग को भी बढ़ावा देने की बात कही। सम्मेलन के दौरान श्री मार्गेरीटा ने रेशम क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों पर दो स्मारिका सह सार पुस्तिका - सिल्कटेक 2025 और प्रद्यौगिकी विवरणक का भी विमोचन किया। 

इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने केंद्रीय रेशम बोर्ड के अन्य प्रकाशनों का विमोचन किया। सम्मेलन के दौरान, केंद्रीय रेशम बोर्ड के अनुसंधान एवं विकास संस्थान और अन्य अनुसंधान एवं विकास संगठनों तथा गैर सरकारी संगठनों के बीच छह समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

सम्मेलन में वस्त्र उद्योग के अलावा सौंदर्य प्रसाधन, फार्मा आदि क्षेत्रों में रेशम के इस्तेमाल और प्रचार-प्रसार पर ध्यान केंद्रित किया गया तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने में रेशम उत्पाद श्रृंखला में वैश्विक बाजार के रुझान और सतत नवाचारों पर जोर देते हुए रेशम की गुणवत्ता बढ़ाने में उन्नत प्रौद्योगिकियों पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में संयुक्त सचिव (फाइबर) श्रीमती प्राजक्ता एल. वर्मा, वस्त्र मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री अजय गुप्ता और केंद्रीय रेशम बोर्ड के सदस्य सचिव श्री पी. शिवकुमार उपस्थित थे।

 

Tags: Pabitra Margherita , Bharatiya Janata Party , BJP , CSBs International Conference SILKTECH 2025 , Central Silk Technological Research Institute , CSTRI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD