Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

भारतीय नौसेना ने इंडोनेशिया में IFR 2025 और अभ्यास कोमोडो में भाग लिया

समुद्री संबंधों को मजबूत करना

Military, Navy, Indian Navy, Indonesia, INS Shardul, International Fleet Review, IFR, International Fleet Review 2025, IFR 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंडोनेशिया , 16 Feb 2025

Last updated on: Feb 16, 2025, 00:00 IST

भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस शार्दुल और लंबी दूरी की समुद्री निगरानी पी8आई विमान 15 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक निर्धारित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) 2025 में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली पहुंचे हुए हैं। 

इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू, एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक आयोजन है, जिसकी समीक्षा इंडोनेशिया के माननीय राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी और इसमें विभिन्न देशों के नौसैनिक बल भाग लेंगे। इस अवधि के दौरान, भारतीय नौसेना अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा संगोष्ठी और सामरिक खेल गतिविधियों सहित विभिन्न उच्च स्तरीय कार्यक्रमों में भी भाग लेगी।

इसके अतिरिक्त, चालक दल बहुराष्ट्रीय गतिविधियों में शामिल होगा, जैसे सिटी परेड, छोटे कछुओं को छोड़ना, मूंगा और मैंग्रोव वृक्षारोपण तथा समुद्र तट की सफाई करना, जो पर्यावरण संरक्षण एवं समुद्री सहयोग के प्रति वचनबद्धता को उजागर करता है। इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2025 के बाद, आईएनएस शार्दुल और पी8आई दोनों ही अभ्यास कोमोडो में भाग लेंगे, जो एक बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है, जिसका उद्देश्य समुद्री सहभागिता व क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ाना है। 

यह कार्यक्रम जनवरी 2025 में इंडोनेशिया में ला पेरोस अभ्यास में आईएनएस मुंबई और पी8आई विमान की भागीदारी तथा गणतंत्र दिवस परेड 2025 के मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में इंडोनेशियाई नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल मोहम्मद अली की भारत यात्रा के बाद हुआ है।

इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की नियमित भागीदारी, क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (सागर) को बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्रीय नौसेनाओं के साथ जुड़ने की भारत की प्रतिबद्धता को उजागर करती है।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Indonesia , INS Shardul , International Fleet Review , IFR , International Fleet Review 2025 , IFR 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD