Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रिन और धलूं पंचायत पहुंचे आर.एस बाली

बोले... पंचायतों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता, रिन और धलूं में हुए करोड़ों के विकास कार्य

Raghubir Singh Bali, R.S. Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharmshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 Feb 2025

Last updated on: Feb 14, 2025, 00:00 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर.एस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र की पंचायतों के समग्र विकास करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने आज नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रिन और धलूं पंचायतों का दौरा किया। बाली ने रिन में पंचायत भवन का शिलान्यास कर कार्य का विधिवत शुभारंभ करवाया। 

उन्होंने रिन में पंचायत भवन का शिलान्यास गांव के बुजुर्गों के साथ मिलकर किया। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 14 लाख की लागत से बनने वाले इस पंचायत भवन के बन जाने से गांव वासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पंचायत के लोगों को एक भवन में सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने पंचायत में युवाओं के लिए सार्वजनिक पुस्तकालय बनाने के लिए 5 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने रैत से डीपू सड़क वाया कुठेड नाला निर्माण के लिए 40 लाख रूपये देने की घोषणा की। इसके साथ पंचायत में 5 लाख रूपये की लागत से भव्य गेट बनाया जाएगा। 

आर.एस बाली ने विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रिन और धलूं पंचायत में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निवारण किया। उन्होंने बताया गत दो वर्षों में रिन और धलू पंचायत में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल तथा विद्युत की बेहतर सुविधा के लिए लगभग 3 करोड़ रूपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा नगरोटा में हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी पार्किंग बनाई जा रही है। 

जिसके बन जाने से यहां आने वाले हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ यहां शॉपिंग मॉल भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के बलधर में मॉडल आईटीआई निर्माणाधीन है। उन्होंने कहा कि यहां मॉडल आईटीआई बनने से प्रदेश के युवाओं को विश्व स्तरीय तकनीकी शिक्षा मिलेगी।

यह रहे उपस्थित

इस दौरान एसडीएम नगरोटा बगवां मुनीश शर्मा, मान सिंह, अधिशाषी अभियंता राजीव शर्मा, विवेक ठाकुर, कमल चौधरी, एसडीओ अभिषेक भाटिया, बीडीओ लतिका, तहसील कल्याण अधिकारी दीपाली, प्रधान रमा देवी, पूर्व प्रधान रवीन्द्र सैनी, पूर्व प्रधान बलदेव, लेखराज, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवा क्लब के सदस्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Raghubir Singh Bali , R.S. Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD