Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 90 किलो चूरा पोस्त के साथ एक बदनाम नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

कार्रवाई के दौरान परिवहन के लिए प्रयुक्त एक्सयूवी वाहन को जब्त

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar, Harkamalpreet Singh Khakh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 Feb 2025

Last updated on: Feb 14, 2025, 00:00 IST

सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एक कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर 90 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति को करतारपुर इलाके में एक विशेष अभियान के दौरान एक एक्सयूवी गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव सेच, थाना सुल्तानपुर लोधी, जिला कपूरथला के रूप में हुई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण के प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली को मिली विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर 13 फरवरी 2025 को एक विशेष अभियान शुरू किया गया था। इस ऑपरेशन की निगरानी एसपी इन्वेस्टिगेशन जसरूप कौर बाठ आईपीएस और डीएसपी इन्वेस्टिगेशन सरवनजीत सिंह ने की।

पुलिस टीम ने आरोपी को गुरुद्वारा साहिब दयालपुर के पास रोका, जहां उसके पास से कई प्लास्टिक की थैलियां मिलीं, जिनमें चूरापोस्त था। एसएसपी खख ने आगे खुलासा किया कि जब्त किए नशीले पदार्थों में 20 किलो के चार बैग और 10 किलो का एक बैग, कुल 90 किलो चूरा पोस्त शामिल है। आरोपी के कब्जे से बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली सफेद एक्सयूवी 500 भी बरामद की गई। 

आरोपी का आपराधिक रिकार्ड है और पहले भी विभिन्न पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज है। इनमें अगस्त 2019 में पुलिस स्टेशन सदर कपूरथला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक मामला, दिसंबर 2019 और मार्च 2020 में पुलिस स्टेशन जगराओं में डकैती के मामले और 2024 में पुलिस स्टेशन शहरी खरड़ और एएनटीएफ सेक्टर -79 में नशीली पदार्थों से संबंधित मामले शामिल है। 

एनडीपीएस अधिनियम की धारा 15सी-61-85 के तहत एक ताजा मामला पुलिस स्टेशन करतारपुर में दर्ज किया गया है (एफआईआर संख्या 27 दिनांक 13-02-2025)। नवंबर 2024 में नाभा जेल से जमानत पर रिहा हुए आरोपी को आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। एसएसपी खख ने बताया कि इसकी संपत्ति का ब्योरा खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जालंधर ग्रामीण पुलिस समाज में नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar , Harkamalpreet Singh Khakh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD