वैश्विक समूह और होम टेक्सटाइल उद्योग में अग्रणी नाम ट्राइडेंट ग्रुप ने आज नई दिल्ली में हो रहे भारत टेक्स 2025 में अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की जिसमें 2027 तक तीन गुना वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। यह वृद्धि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1000 करोड़ रुपये की पूंजीगत व्यय योजना से प्रेरित है, जिसका होम टेक्सटाइल, यार्न और एनर्जी बिजनेस में सस्टेनेबिलिटी, आधुनिकीकरण और परिसंपत्ति वृद्धि पर फोकस करती है।
इस विकास की योजना का सबसे महत्वपूर्ण आधार इसके घरेलू होम टेक्सटाइल ब्रांड, मायट्राइडेंट का लक्सहोम बाय मायट्राइडेंट के लॉन्च के साथ लक्जरी सेगमेंट में विस्तार करना है। कपड़ों की यह विशेष श्रृंखला उन विशेष ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करती है जो होम टेक्सटाइल में बेहतरीन शिल्प कौशल और बेजोड़ गुणवत्ता को पसंद करते हैं।
इस संग्रह में प्रीमियम बेंडिंग और बेहतरीन ढंग से तैयार किए गए तौलिये का एक चुनिंदा चयन शामिल है जो अपनी बेहतरीन कोमलता, अवशोषण और स्थायित्व के लिए प्रसिद्ध हैं। 4,000 रुपये से 40,000 रुपये की कीमत सीमा के साथ, लक्सहोम बाय मायट्राइडेंट सबसे विशेष घरों के लिए परिष्कृत लालित्य का एक स्पर्श प्रदान करता है।
यह रणनीतिक कदम मायट्राइडेंट को भारत में तेजी से बढ़ते लक्जरी होम फर्निशिंग बाजार के एक महत्वपूर्ण हिस्से पर कब्जा करने की स्थिति में रखता है। ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन पद्मश्री डॉ. राजिंदर गुप्ता ने अपने विजन को साझा करते हुए कहा , 'ट्राइडेंट में हम इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी को एकीकृत करके कपड़ा उद्योग के भविष्य को आकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हमारी तरक्की आधुनिकीकरण, वेल्यू क्रिएशन और वैश्विक विस्तार पर हमारे अटूट ध्यान से प्रेरित है। भारत टेक्स 2025 एक ऐतिहासिक आयोजन है जो एक टेक्सटाइल पावरहाउस के रूप में भारत की अपार क्षमता को उजागर करता है और ट्राइडेंट को इस यात्रा में योगदान देने पर गर्व है।
उन्नत प्रौद्योगिकी, टिकाऊ प्रथाओं और बाजार संचालित समाधानों में निवेश करके, हम न केवल अपनी नेतृत्व स्थिति को मजबूत कर रहे हैं बल्कि होम टेक्सटाइल उद्योग में उत्कृष्टता के मानकों को भी फिर से परिभाषित कर रहे हैं।' मायट्राइडेंट की चेयरपर्सन नेहा गुप्ता ने ब्रांड के विस्तार और लग्जरी मार्केट में प्रवेश पर प्रकाश डालते हुए कहा, 'लक्सहोम मायट्राइडेंट के लिए एक परिवर्तनकारी कदम है क्योंकि हम शिल्प कौशल और विनिर्माण उत्कृष्टता की अपनी विरासत का लाभ उठाकर,हम लग्जरी होम फर्निशिंग सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को बढ़ा रहे हैं।
हम समझदार भारतीय ग्राहकों के लिए विश्व स्तरीय लग्जरी ला रहे हैं। हमारा ध्यान आधुनिक भारतीय घरों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाले सावधानीपूर्वक डिज़ाइन किए गए, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ घर की शान को फिर से परिभाषित करने पर है।
हम इस संग्रह को प्रदर्शित करने के लिए रोमांचित हैं जो भारत टेक्स के फ्यूचरिस्टिक और जिम्मेदार कपड़ा उद्योग पर फोकस के अनुरूप है।' माईट्राइडेंट की विकास योजनाओं पर टिप्पणी करते हुए, मायट्राइडेंट के सीईओ रजनीश भाटिया ने कहा कि "हम अपने रिटेल टच पॉइंट को मौजूदा 7,000 से बढ़ाकर 10,000 कर रहे हैं।
यह विस्तार भारत में एक अग्रणी होम फर्निशिंग ब्रांड के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करेगा और घरेलू बाजार में हमारी पहुंच को बढ़ाएगा। आगे की वृद्धि को और बढ़ाने के लिए, हम होरेका और संस्थानों में प्रमुख अवसरों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जहाँ हमारा लक्ष्य बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना है।
इसके अतिरिक्त, हम इन क्षेत्रों में अपार संभावनाओं को पहचानते हुए कॉर्पोरेट गिफ्टिंग में भी अवसरों की खोज कर रहे हैं। उपभोक्ता की सेवा करने में गति और चपलता ब्रांड का मुख्य फोकस बनी हुई है और इसलिए हम सभी प्रमुख ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स पोर्टल्स के साथ सहयोग कर रहे हैं।"
भारत टेक्स 2025 में मायट्राइडेंट के स्प्रिंग समर '25 कलेक्शन की शुरुआत हुई, जिसकी प्रेरणा भारत की समृद्ध कपड़ा विरासत से ली गई है। इस कलेक्शन ने चार युगों - पुरातन युग, वीर युग, पूर्व औद्योगिक युग और उन्नति युग - की यात्रा की, जिसमें पारंपरिक शिल्प कौशल को आधुनिक तकनीकों और अभिनव सामग्रियों के साथ मिलाकर वस्त्रों के भविष्य के लिए एक दूरदर्शी दृष्टि तैयार की गई।