Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

द्रौपदी मुर्मू ने युवा सिविल सेवकों से डिजिटल और समावेशी शासन को आगे बढ़ाने का आग्रह किया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Artificial Intelligence, Digital India, Good Governance, Public Service, Civil Services
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Feb 2025

Last updated on: Feb 13, 2025, 00:00 IST

भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय डाक और दूरसंचार (वित्त एवं लेखा) सेवा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (लेखा) और भारतीय डाक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक समूह ने आज (13 फरवरी, 2025) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि चाहे सार्वजनिक वित्त प्रबंधन हो या पूरे देश में निर्बाध संपर्क और संचार सुनिश्चित करना हो, युवा अधिकारियों के पास अपने कामकाज के माध्यम से राष्ट्र के विकास और समृद्धि में प्रत्यक्ष रूप से योगदान देने का अवसर है। 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जैसे-जैसे भारत नवाचार और डिजिटल पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सतत और समावेशी विकास की ओर बढ़ रहा है, उनके जैसे युवा लोक सेवकों के पास महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राष्ट्रपति ने कहा कि लोगों में त्वरित सेवा वितरण और दक्षता के साथ-साथ पारदर्शिता और जवाबदेही की अपेक्षा लगातार बढ़ रही है। 

इन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, सरकारी विभागों को उभरती हुई प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके अपने सिस्टम को आधुनिक और डिजिटल बनाना आवश्यक है। ऐसी प्रौद्योगिकियों में मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, ब्लॉकचेन तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल हैं। 

उन्होंने युवा अधिकारियों से उन्नत प्रौद्योगिकियों और कौशल की जानकारी रखने तथा और अधिक नागरिक-केंद्रित, कुशल व पारदर्शी शासन प्रणाली विकसित करने की दिशा में प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये युवा अधिकारी अपने व्यक्तिगत करियर में सफलता हासिल करने के साथ-साथ देश के लोगों को सरकारी सेवाओं के प्रभावी वितरण में योगदान देने के लिए भी प्रयास करेंगे।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Artificial Intelligence , Digital India , Good Governance , Public Service , Civil Services

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD