Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजनाथ सिंह ने जिम्बाब्वे, यमन, इथियोपिया, गाम्बिया और गैबॉन के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Aero India 2025, Bengaluru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 12 Feb 2025

Last updated on: Feb 12, 2025, 00:00 IST

एयरो इंडिया 2025 के इतर रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 12 फरवरी, 2025 को बेंगलुरु में जिम्बाब्वे की रक्षा मंत्री श्रीमती ओप्पा मुचिंगुरी काशिरी, यमन के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल मोहसेन मोहम्मद हुसैन अल डेरी, इथियोपिया की रक्षा मंत्री श्रीमती आइशा मोहम्मद (इएनजी.), गाम्बिया के रक्षा मंत्री श्री सेरिंग मोदौ एनजी और गैबॉन की रक्षा मंत्री सुश्री ब्रिगिट ओनकानोवा के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। 

जिम्बाब्वे के रक्षा मंत्री के साथ बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने मौजूदा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा की और जिम्बाब्वे के सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण, सैन्य पाठ्यक्रमों और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और भरोसा जताया कि इससे संबंधों में और मजबूती आएगी। 

उन्होंने समझौता ज्ञापन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए रक्षा मंत्रियों के बीच नियमित संपर्क के महत्व को रेखांकित किया। दोनों देशों ने परिसंपत्तियों के उत्पादन और रखरखाव के लिए रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धताओं की पुष्टि की। 

सैन्य चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग पर भी विचार-विमर्श हुआ। इथियोपिया के रक्षा मंत्री के साथ बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने बढ़ते द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। घनिष्ठ और सक्रिय जुड़ाव के महत्व को स्वीकार करते हुए, दोनों मंत्रियों ने मौजूदा संबंधों को संस्थागत बनाने हेतु रक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 

दोनों पक्षों ने इथियोपिया के सशस्त्र बलों के सैन्य प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम, शांति स्थापना और क्षमता निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर विचार किया। बैठक के दौरान रक्षा उद्योग सहयोग को और मजबूत करने के लिए भी चर्चा हुई और भारत के उभरते निजी क्षेत्र पर प्रकाश डाला गया।

यमन के रक्षा मंत्री के साथ बैठक में दोनों नेताओं ने रक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दिया। इसे और आगे बढ़ाने के लिए दोनों नेताओं ने यमन के सशस्त्र बलों के सैन्य प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में साझेदारी के लिए चर्चा की। इस बैठक ने भारत और यमन के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूती प्रदान करने के लिए और प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन दिया।

गाम्बिया के रक्षा मंत्री के साथ बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने रक्षा क्षेत्र में मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धताएं दोहराईं। दोनों नेताओं ने क्षमता निर्माण, दक्षता में सुधार और दोनों पक्षों के पारस्परिक लाभ के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए सहयोग बढ़ाने की अपनी इच्छाओं की पुनः पुष्टि की। 

दोनों पक्षों ने रक्षा उद्योग सहयोग की विशाल संभावनाओं पर भी रोशनी डाली। गैबॉन के रक्षा मंत्री के साथ रक्षा मंत्री की बैठक ने दोनों पक्षों को द्विपक्षीय रक्षा सहयोग से संबंधित मामलों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान किया। दोनों नेताओं ने सहयोग को और गहरा करने का संकल्प लिया तथा सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण और क्षमता वृद्धि से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर अपनी चर्चा केंद्रित की। दोनों पक्षों ने रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग की संभावना को भी तलाशा।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Aero India 2025 , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD