Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रोफेसर राघवेंद्र प्रसाद तिवारी को प्रोफेसर डब्ल्यू.डी.वेस्ट मेमोरियल ओरेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof. Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 12 Feb 2025

Last updated on: Feb 12, 2025, 00:00 IST

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी को शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म.प्र.) द्वारा  ‘प्रोफेसर डब्ल्यू.डी. वेस्ट मेमोरियल ओरेशन अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के एप्लाइड जियोलॉजी विभाग द्वारा वर्ष 1967 से प्रतिवर्ष ‘प्रोफेसर डब्ल्यू.डी. वेस्ट ओरेशन अवार्ड’ प्रतिष्ठित प्रोफेसरों और भू-विज्ञानियों को भू-विज्ञान क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। 

इस वर्ष यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में चार दशकों से अधिक के उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. पी.के. कथल ने बठिंडा यात्रा के दौरान सीयू पंजाब में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रो. तिवारी को यह पुरस्कार प्रदान किया। 

इस पुरस्कार के अंतर्गत एक प्रमाण पत्र, एक स्मृति चिह्न, एक शॉल और एक श्रीफल सम्मानस्वरूप दिया गया। पुरस्कार प्रदान करते हुए प्रो. पी.के. कथल ने डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलपति का संदेश पढ़ा, जिसमें कहा गया कि प्रो. तिवारी एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के एक प्रतिष्ठित पूर्व छात्र हैं, जिन्होंने अकादमिक जगत में अपनी उपलब्धियों से विभाग का गौरव बढ़ाया है। 

उन्हें एक उत्कृष्ट शिक्षाविद् के रूप में पहचाना गया। भूविज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान भू-विज्ञानियों की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक हैं। अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. तिवारी ने इस सम्मान के लिए अपने मातृ शैक्षणिक संस्थान डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने विशेष रूप से डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता और एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. अथोकपम के. सिंह को इस प्रतिष्ठित मान्यता के लिए का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. नितिन आर. कर्मलकर शामिल हुए। 

अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में प्रो. आर.के. वुसुरिका (डीन इंचार्ज, अकादमिक), प्रो. संजीव ठाकुर (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर), प्रो. योगलक्ष्मी (डीन, स्कूल ऑफ एनवायरनमेंट एंड अर्थ साइंसेज और अध्यक्ष, पर्यावरण विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग), प्रो. सुनील मित्तल (आंतरिक लेखा अधिकारी), डॉ. के.के. सिंह (अध्यक्ष, भूविज्ञान विभाग), और डॉ. श्रुति कांगा (अध्यक्ष, भूगोल विभाग) शामिल थे। स्कूल ऑफ एनवायरनमेंट एंड अर्थ साइंसेज के संकाय सदस्य और छात्र भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार ग्रहण करने से पहले प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म.प्र.) के कुलपति के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रो. तिवारी को मिले इस सम्मान से पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के संकाय और छात्रों में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है।

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof. Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD