Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल

 

डीसी हिमांशु अग्रवाल शोभा यात्रा में शामिल हुए

लोगों से गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का पालन करने का आग्रह किया

Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Deepak Bali, Rajwinder Kaur Thiara, Pawan Kumar Tinu, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 11 Feb 2025

Last updated on: Feb 11, 2025, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों को समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए श्री गुरु रविदास जी के दिखाए रास्ते पर चलने का न्योता दिया। आज यहां सतगुरु रविदास धाम, बूटा मंडी में श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शोभा यात्रा में भाग लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाएं आधुनिक समय में भी पूरी तरह से प्रासंगिक है और उनका पालन करके समानता के आदर्शों पर आधारित समृद्धि, शांति, भाईचारा और सद्भाव से भरे समाज का निर्माण किया जा सकता है।

डिप्टी कमिश्नर ने सीनियर आप नेता दीपक बाली, राजविंदर कौर थियाडा, पवन कुमार टीनू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह ने श्रद्धालुओं की तरह शोभा यात्रा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा 12 फरवरी को प्रकाश पर्व पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं में पंजाब सरकार की अटूट आस्था को दर्शाता है।

डा.अग्रवाल ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली है कि उन्हें इस शुभ दिन पर सतगुरु रविदास धाम के दर्शन करने और शोभा यात्रा में भाग लेने का अवसर मिला। इस मौके उन्होंने विभिन्न संगठनों के मंच पर भी शिरकत की और प्रकाश पर्व को सुचारू एवं भव्य तरीके से मनाने के लिए प्रशासन की वचनबद्धता दोहराई साथ ही लोगों को प्रकाश उत्सव की बधाई भी दी।

इससे पहले शोभा यात्रा में सतगुरु रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सेठ सतपाल मल्ल, वरिष्ठ आप नेता स्टीफन क्लेयर ने शोभा यात्रा में पहुँचने पर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, वरिष्ठ आप नेता दीपक बाली, राजविंदर कौर थियाडा, पवन कुमार टीनू को सम्मानित भी किया।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Deepak Bali , Rajwinder Kaur Thiara , Pawan Kumar Tinu , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD