Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

38वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2025: छोटी चौपाल पर रागिनियों का बड़ा धमाल

छात्राओं के समूह नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी बांधा समा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 08 Feb 2025

Last updated on: Feb 08, 2025, 00:00 IST

सूरजकुंड (फरीदाबाद) में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला के दूसरे दिन शनिवार को अलग-अलग चौपालों पर देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपने-अपने राज्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पर्यटकों का खूब मनोरंजन किया। साथ ही अपने राज्यों की संस्कृति व विरासत से भी बखूबी परिचय करवाया। इन्हीं चौपालों में से छोटी चौपाल पर हरियाणवी रागिनियों के साथ-साथ सामूहिक नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को शाम तक रोके रखा।

सूरजकुंड मेला में छोटी चौपाल पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग तथा पर्यटन विभाग हरियाणा द्वारा तैयार किए गए सांस्कृतिक मंच पर दूसरे दिन का आगाज पलवल जिला के लोक कलाकार श्री राजकुमार तेवतिया और उनकी टीम की रागिनियों से हुआ। सौ-सौ पड़े मुसीबत बेटा उमर जवान मैं... भगत सिंह कदे जी घबरा ज्या तेरा बंद मकान में... ने पंडाल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। 

उनकी हरियाणवी बोली में प्रस्तुत की गई यह रागिनी शहीद ऐ आजम भगत सिंह की वीरगाथा पर आधारित रही। इसके बाद उन्होंने जब ...पहले आली बात रही न, पहला आला पाणी... रागिनी शुरू कर पंडाल में दर्शकों की तादाद को और बढ़ा दिया। इस रागिनी के हर शब्द को दर्शकों ने खूब बारीकी से सुना तथा पहले और आधुनिक समय में हो रहे बदलाव की कहानी को महसूस किया।

इन रागिनियों के बाद फरीदाबाद के एनआईटी स्थित राजकीय विद्यालय की छात्राओं के सामूहिक नृत्य ने भी छोटी चौपाल में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन छात्राओं द्वारा ‘मेरा चूंदड़ मंगवा दे हो ननंदी के बीरा’ ने हरियाणवी गीत और  संस्कृति की अनूठी प्रस्तुति दी। इसी तरह अंशुल और अंकित की जोड़ी ने गिटार से प्रस्तुति देकर पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस चौपाल पर इसी तरह विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का दौर शाम तक चलता रहा। छोटी चौपाल पर मंच संचालक की जिम्मेदारी आर.जे. मानव और प्रदीप जेलपुरिया ने बेहतरीन अंदाज में निभाई।

 

Tags: 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD