Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

प्रदेश में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी- राजेश नागर

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर ने प्रशासन सहित गैस एजेंसी अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Rajesh Nagar, Faridabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 26 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 11:51 IST

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश में गैस और ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहें फैलाकर अनावश्यक घबराहट पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। मंत्री ने यह बात आज फरीदाबाद के सेक्टर-12 में गैस और ईंधन आपूर्ति की वर्तमान स्थिति को लेकर आयोजित की गई समीक्षा बैठक में की। 

इस दौरान जिला के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त हिंदुस्तान पेट्रोलियम तथा भारत पेट्रोलियम के प्रतिनिधि, विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक भी शामिल हुए।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। फरीदाबाद सहित अब तक पूरे प्रदेश में 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की सुविधा और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि प्रशासन, तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसी भी संभावित समस्या का समय रहते समाधान किया जाएगा। बैठक में उपायुक्त आयुष सिन्हा, डीसीपी जयवीर राठी, सीटीएम अंकित कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Tags: Rajesh Nagar , Faridabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD