Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गरीबों को पक्के आवास देकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को किया मजबूत : कृष्ण पाल गुर्जर

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री ने 148 लाभार्थियों को 100-100 गज के प्लाटों की रजिस्ट्री सौंपी

Krishan Pal Gurjar, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Faridabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 11:49 IST

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रविवार को फरीदाबाद के  सेक्टर-28 स्थित अपने कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में फरीदाबाद के गांव फतेहपुर बिल्लोच के 148 पात्र लाभार्थियों को हरियाणा सरकार द्वारा आवंटित 100-100 गज के प्लाटों की रजिस्ट्री वितरित कर उन्हें मालिकाना हक प्रदान किया। इस अवसर पर लाभार्थियों एवं उनके परिवारजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी सोच के साथ गरीबों को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध करवाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं।

उन्होंने कहा कि आज जिन लाभार्थियों को प्लाटों की रजिस्ट्री प्रदान की गई है, उनके लिए यह केवल एक दस्तावेज नहीं बल्कि सुरक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य की गारंटी है। मालिकाना हक मिलने से परिवारों को सामाजिक और आर्थिक मजबूती प्राप्त होगी तथा वे अपने सपनों का घर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक देशभर में लगभग 4 करोड़ से अधिक पक्के आवास जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं शुरू की हैं, जिनका सीधा लाभ करोड़ों नागरिकों को मिला है।

उन्होंने कहा कि हर घर शौचालय, आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि केंद्र, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को प्रति माह 5 किलोग्राम मुफ्त राशन उपलब्ध करवाने जैसी योजनाओं ने गरीब परिवारों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप पिछले 12 वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलने में सफल हुए हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाता रहेगा।

 

Tags: Krishan Pal Gurjar , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Faridabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD