Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

हरियाणा की तरह अब दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार वहां के विकास को देगी नई दिशा - रणबीर गंगवा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 08 Feb 2025

Last updated on: Feb 08, 2025, 00:00 IST

लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विकास के विजन की जीत बताया है। श्री गंगवा आज बरवाला (हिसार) में आमजन की समस्याएं सुनने के लिए पहुंचे थे। 

इस बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री रणबीर गंगवा की मौजूदगी में लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जिस प्रकार से ट्रांसपेरेंसी के साथ बिना किसी भेदभाव के तमाम राज्यों में बीजेपी की सरकारें काम कर रही है। 

उसी का परिणाम है कि दिल्ली की जनता ने भी बीजेपी को चुना है। हरियाणा की तरह अब दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार वहां के विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने बीजेपी सरकार बनने को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जाने वाले यमुना के पानी को लेकर वहां की तत्कालीन सरकार के मुखिया और नेताओं द्वारा हरियाणा पर आरोप लगाए गए थे। 

उसका जवाब खुद दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को दे दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार ने लगातार 10 साल तक काम करते हुए हरियाणा को विकास के मामले में एक नई दिशा देने का काम किया है। वैसे ही परिणाम अब दिल्ली में भी देखने को मिलेंगे। केंद्रीय नेतृत्व और दिल्ली की नेताओं की मेहनत ने दिल्ली में बीजेपी को सत्ता सौंपने का काम किया है।

श्री गंगवा ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता को गुमराह करने के मकसद से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कई तरह के प्रोपेगेंडे चलाए थे, लेकिन वहां की जनता इस बार अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के झूठे सपनों में नहीं उलझी। दिल्ली की जनता ने इस बार बीजेपी पर विश्वास जताया है। 

आने वाले दिनों में इसके परिणाम यह निकलेंगे कि दिल्ली विकास के मामले में न सिर्फ रफतार पकड़ेगी बल्कि वहां की जनता ने जिस विश्वास के साथ बीजेपी को चुना है, उस पर भी दिल्ली का स्थानीय नेतृत्व खरा उतरेगा।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD