Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के तीन ब्लॉकों में मिला पोटाश का बड़ा भंडार - बरिंदर कुमार गोयल

देश को पोटाश के आयात से मिलेगी राहत, पंजाब देश की जरूरतों को करेगा पूरा

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Amandeep Singh Goldy Musafir, Amandeep Singh Goldy, Narinder Pal Singh Sawna, Fazilka, Jagdeep Kamboj Goldy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 06 Feb 2025

Last updated on: Feb 06, 2025, 00:00 IST

पंजाब के खनन एवं जल संसाधन विभाग के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने खनन के क्षेत्र में पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लगातार खोज जारी रखी थी, जो अब सफल हो गई है। राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में तीन खनन ब्लॉकों में पोटाश के बड़े भंडार मिले हैं।

आज यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि देश में अन्य किसी भी स्थान पर पोटाश खनन नहीं होता, और पंजाब पहला राज्य है जहां यह खनिज पदार्थ पाया गया है। अब तक देश प्रतिवर्ष 50 लाख टन पोटाश का आयात करता था, जिसका उपयोग खेतों में उर्वरक के रूप में और अन्य उद्योगों में किया जाता था। लेकिन अब श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का जिलों के तीन खनन ब्लॉकों में यह भंडार मिले हैं। उन्होंने बताया कि श्री मुक्तसर साहिब में कबरवाला के पास और फाजिल्का जिले में शेरेवाला, रामसर और दलमीर खेड़ा ब्लॉक पाए गए हैं।

उन्होंने इस अवसर पर इस विषय को लेकर लोगों में पैदा हो रही आशंकाओं को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि पोटाश को निकालने के लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा और न ही जमीन को कोई नुकसान होगा। बल्कि, ड्रिलिंग सिस्टम के माध्यम से यह खनिज निकाला जाएगा और इससे किसानों की भूमि स्वामित्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि इससे पोटाश की प्रोसेसिंग से संबंधित उद्योग स्थापित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि पोटाश खनिज 450 मीटर की गहराई पर पाया गया है, और इसे निकालने से पहले सरकार द्वारा सामाजिक एवं पर्यावरणीय प्रभावों का पूर्ण अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इन तीन ब्लॉकों के आसपास के क्षेत्रों में भी खोज जारी रखे हुए है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा खनन के माध्यम से पंजाब को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का जो वादा किया गया था, यह परियोजना उसे पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नीलामी कराने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है, लेकिन इससे मिलने वाली रॉयल्टी पंजाब सरकार को ही मिलेगी।

उन्होंने बताया कि कबरवाला ब्लॉक से खनन करने के लिए पंजाब सरकार ने अपनी सहमति दे दी है, और जैसे ही केंद्र सरकार द्वारा नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, खनन कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों को यह भरोसा दिलाती है कि इस परियोजना के तहत उनकी कोई भी जमीन अधिग्रहित नहीं की जाएगी।

एक अन्य सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन तीन ब्लॉकों का कुल क्षेत्रफल लगभग 18 वर्ग किलोमीटर है, लेकिन इसके आसपास के क्षेत्रों में भी खनिज की खोज की जा रही है।एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि पिछले साल रेत और बजरी के खनन से राज्य को 288 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी, और आने वाले दिनों में राज्य में 104 और खदानें शुरू की जाएंगी। इसके अलावा, नदियों से रेत निकालने के लिए 27 स्थानों की पहचान भी की गई है।

इस अवसर पर उनके साथ फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना, बल्लुआना के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, जलालाबाद के विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज, खनन निदेशक अभिजीत कपलीश, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के निदेशक शोइम रंजन महापात्रा, डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू, एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़, पर्यवेक्षक इंजीनियर राजन ढींगड़ा और कार्यकारी इंजीनियर जगसीर सिंह भी उपस्थित थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने गांव शेरेवाला और शेरगढ़ का दौरा किया और उन स्थानों का निरीक्षण किया, जहां जमीन के नीचे पोटाश पाया गया है।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Amandeep Singh Goldy Musafir , Amandeep Singh Goldy , Narinder Pal Singh Sawna , Fazilka , Jagdeep Kamboj Goldy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD