Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अबोहर से अयोध्या तक दौड़ने वाले छह वर्षीय मोहब्बत को सम्मानित किया गया

कई लोगों को प्रेरित करता है

Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka, SSP, Varinder Singh Brar, SSP Varinder Singh Brar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 05 Feb 2025

Last updated on: Feb 05, 2025, 00:00 IST

फाजिल्का जिले के गांव किलियांवाली के छह वर्षीय मोहब्बत को आज जिले की डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू आईएएस और एसएसपी श्री वरिंदर सिंह बराड़ ने सम्मानित किया। यूकेजी कक्षा का छात्र मोहब्बत गत दिवस अपने पिता रिंकू की देखरेख में भगवान श्री राम चंद्र जी के मंदिर में माथा टेकने के लिए अबोहर से अयोध्या तक दौड़कर गया था।

मोहब्बत ने 14 दिसंबर 2024 को अबोहर से दौड़ शुरू की और 11 जनवरी 2025 को भगवान श्री राम चंद्र जी की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचा था । आज जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित करते हुए डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने मोहब्बत व उसके माता-पिता का हौसला बढ़ाया और कहा कि फाजिल्का जिले को इस प्रतिभाशाली बच्चे पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि यह बच्चा अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेगा, जो छोटी सी उम्र में कुछ बड़ा करने के लिए आगे आएंगे। एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि यह बच्चा पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमारे युवाओं को भी इससे मार्गदर्शन लेना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों में विशेष कौशल होता है और जिला प्रशासन व पुलिस विभाग उनके कौशल को और निखारने में अभिभावकों को पूर्ण सहयोग देगा। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस ने उन्हें 10 फरवरी को फाजिल्का में आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिताओं में भी आमंत्रित किया है ताकि इसकी प्रेरक कहानी दूसरों के लिए शिक्षा बन सके। इस अवसर पर एसपी प्रदीप सिंह संधू भी उपस्थित थे।

 

Tags: Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka , SSP , Varinder Singh Brar , SSP Varinder Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD