Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

रूसी संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Vyacheslav Volodin, Rashtrapati Bhavan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Feb 2025

Last updated on: Feb 03, 2025, 00:00 IST

रूसी संघ की संघीय विधानसभा के राज्य ड्यूमा के अध्यक्ष महामहिम श्री व्याचेस्लाव वोलोडिन के नेतृत्व में रूसी संघ के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज (3 फरवरी, 2025) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। भारत में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जन प्रतिनिधियों के बीच इस तरह के आदान-प्रदान से न केवल मजबूत सहयोग को बढ़ावा मिलता है, बल्कि साझेदारी को समसामयिक और अद्यतन बनाये रखने का अवसर भी मिलता है। 

उन्होंने कहा कि नियमित संपर्कों का सकारात्मक प्रभाव व्यापक ‘भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ में भी स्पष्ट है, जिसे विभिन्न स्तरों पर चल रही चर्चाओं से महत्वपूर्ण लाभ मिल रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच नेतृत्व स्तर पर नियमित बातचीत होती रहती है। 

हमारी संसदों के बीच सहयोग का स्तर भी बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतर-संसदीय आयोग जैसी व्यवस्थाओं ने सहयोग को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने भारत और रूस की महिला एवं युवा सांसदों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उन्होंने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया, जिसमें रूस फोकस देश है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव भारतीय पाठकों को रूस की समृद्ध साहित्यिक विरासत के बारे में जानने का अद्भुत अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सांस्कृतिक और कलात्मक क्षेत्रों में मजबूत भागीदारी का आह्वान किया।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Vyacheslav Volodin , Rashtrapati Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD