Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय : हरचंद सिंह बरसट

प्रदेश महासचिव ने दिल्ली के विधानसभा हलका कालकाजी में किया प्रचार, कहा- लोगों से 'आप' को मिल रहा है प्यार और साथ

Harchand Singh Barsat, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Delhi Assembly Elections 2025, Delhi Elections 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 03 Feb 2025

Last updated on: Feb 03, 2025, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने दावा किया कि 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनना तय है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त साफ़-सुथरा प्रशासन देकर लोगों में विश्वास बनाया है। स. बरसट ने कहा कि 'आप' को लोगों से मिल रहा प्यार और साथ यह दर्शाता है कि 'आप' के सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल ने आज तक जो कहा, उसे करके दिखाया है और लोगों से किये वादे भी पूरे किये हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ और सिर्फ विकास की बात करती है।

उन्होंने कहा कि 'आप' द्वारा पिछले 10 सालों में दिल्ली वासियों की बुनियादी सुविधाओं और विकास के लिए अहम नीतियां तैयार करके लोगों के सर्वपक्षीय विकास को मुख्य रखते हुए काम किये गये हैं। उन्होंने कहा कि 'आप' द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, मुफ्त बिजली, पानी समेत विभिन्न क्षेत्रों में किये गये रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्यों से लोग बहुत खुश हैं और 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल कर सरकार बनाएगी।

प्रदेश महासचिव ने 'आप' के वॉलंटियरों के साथ विधानसभा हलका कालकाजी में मुख्यमंत्री आतिशी, जो कि कालकाजी से 'आप' की उम्मीदवार हैं, के पक्ष में विभिन्न इलाकों के पार्कों में जाकर प्रचार किया और 'आप' सरकार द्वारा दिल्ली और पंजाब में किये गये मिसाली कार्यों के बारे में जानकारी दी और आम आदमी पार्टी को वोट देकर भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की गई। 

इस मौके पर सुमनदीप कौर ज्वाइंट सेक्रेटरी विधानसभा महिला विंग कालकाजी, सागर, रीतू, गौरी, कंचन, रजनी संधू, परवीन, सुनील चौधरी, संदीप पवार, राहुल, रीतू नरूला, कंचन गुलाटी, अनु, पूजा, रणजीत, जसप्रीत, दीपा, आरती, सायरा, साजिदा, सोनू, अंशुला, सुमन शर्मा, ईश्वर भारद्वाज, ज्योति, अनिल सहित अन्य वॉलंटियर भी मौजूद रहे।

 

Tags: Harchand Singh Barsat , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Delhi Assembly Elections 2025 , Delhi Elections 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD