Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिल्ली ने तय कर लिया है, अरविंद केजरीवाल को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाना है - भगवंत मान

भाजपा की हताशा दर्शाती है कि वे पहले ही हार चुके हैं: सीएम मान

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Chief Minister Of Punjab, Delhi Elections 2025, Sangam Vihar, Lajpat Nagar, Jangpura, Manish Sisodia, Durgesh Pathak, Somnath Bharti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Feb 2025

Last updated on: Feb 02, 2025, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भी जोरदार प्रचार अभियान चलाया। उन्होंने दिल्ली के कई निर्वाचन क्षेत्रों में जन सभाओं, रोड शो और पदयात्राएं की एवं लोगों को संबोधित किया। भाषण के दौरान मान ने लोगों को आम आदमी पार्टी के विकास, जन कल्याण और जन-केंद्रित शासन के बारे में बताया और बीजेपी व कांग्रेस पार्टी पर तीखे हमले किए। मान ने दावा किया कि दिल्ली के लोग 5 फरवरी को प्रचंड बहुमत के साथ अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने को तैयार हैं।

मान ने नकदी वितरण के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने के भाजपा के प्रयासों की आलोचना की और लोगों से कहा कि पैसे ले लें लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को दें। उन्होंने कहा, ''जब बीजेपी पैसे बांटने आए तो मना मत करना। यह आपका ही पैसा है जो उन्होंने लूटा है। लेकिन याद रखें, शिक्षा, रोजगार और विकास का बटन 'झाड़ू' है।

संगम विहार विधानसभा में खचाखच भरी सभा को संबोधित करते हुए मान ने भारी संख्या में आने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, “भाजपा अपनी रैलियों में लोगों को दैनिक वेतन पर लाती है और बाद में उन्हें पैसे भी नहीं देते हैं। जब वे 400 दैनिक वेतन नहीं दे रहे हैं, तो वे महिलाओं को 2500 रुपए मासिक कैसे देंगे!

लाजपत नगर में रोड शो के दौरान मान ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की गुंडागर्दी की निंदा की। उन्होंने कहा, ''बीजेपी अरविंद केजरीवाल के निर्वाचन क्षेत्र में आप कार्यकर्ताओं पर हमला कर रही है क्योंकि वे जानते हैं कि वे बुरी तरह हार रहे हैं।"जंगपुरा अभियान के दौरान मान ने आप की शिक्षा क्रांति की प्रशंसा करते हुए कहा, “जंगपुरा भाग्यशाली है कि उसके पास ऐसे विधायक हैं जिन्होंने उन स्कूलों को बदल दिया जिनकी अब दुनिया प्रशंसा करती है। जल्द ही आपका विधायक आपका डिप्टी सीएम भी होगा!”

मतदाताओं से विभाजनकारी राजनीति को अस्वीकार करने का आग्रह करते हुए मान ने कहा, “आपके पास दो विकल्प हैं- एक पक्ष झगड़े को बढ़ावा देता है, दूसरा पक्ष शिक्षा प्रदान करता है। एक आपके बच्चों को चाकू और तलवारें सौंप देगा, वहीं दूसरा उन्हें ''पेन और पेंसिल'' देगा। आप को मिल रहे भारी जनसमर्थन का जिक्र करते हुए मान ने दावा किया, “दिल्ली ने फैसला कर लिया है: केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा की हताशा दर्शाती है कि वे पहले ही हार चुके हैं।”

नई दिल्ली विधानसभा सीट के बीके दत्त कॉलोनी में मान ने घोषणा की और कहा, “शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और रोजगार ऐसे मुद्दे हैं जिन पर हम काम करते हैं। भाजपा और कांग्रेस केवल आपका पैसा लूटते हैं और आपका भविष्य बर्बाद करते हैं। मान ने मतदाताओं को अपने वादों को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा, "5 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाएं। 

उसके बाद आपकी जिम्मेदारी समाप्त हो जाएगी फिर, पांच साल काम करने की जिम्मेदारी हमारी होगी।" उन्होंने कहा कि लोगों ने पहले ही झाड़ू को वोट देने का फैसला कर लिया है, लोग अन्य बटनों की तरफ देखेंगे भी नहीं। पूरी दिल्ली बोल रही है, "फिर लाएंगे केजरीवाल!"

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Chief Minister Of Punjab , Delhi Elections 2025 , Sangam Vihar , Lajpat Nagar , Jangpura , Manish Sisodia , Durgesh Pathak , Somnath Bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD