Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

हरियाणा को कुष्ठरोग मुक्त प्रदेश बनाएंगे : कुमारी आरती सिंह राव

कुष्ठ रोग जागरूकता दिवस पर कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 30 Jan 2025

Last updated on: Jan 30, 2025, 00:00 IST

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने घोषणा की कि हरियाणा को कुष्ठरोग मुक्त प्रदेश बनाएंगे , इसके लिए आज से कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान शुरू किया गया है जो कि 13 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों का निःशुल्क ईलाज किया जाता है। 

आज कुष्ठ  रोग जागरूकता दिवस के अवसर पंचकूला जिला के गांव खड़ग मगोली में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें इसी गांव के 3 कुष्ठ रोगियों को सम्मानित किया गया तथा लोगों से कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव न करने की शपथ भी दिलवाई गई। स्वास्थ्य मंत्री कुमारी राव ने कुष्ठ रोग जागरूकता दिवस के अवसर पर प्रदेश के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कुष्ठरोग न तो ईश्वर का श्राप है न ही पिछले जन्मों के पापों का फल।

उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को इस अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि महात्मा गाँधी कुष्ठ रोगियों के प्रति दयालु थे और उनका मानना था कि कुष्ठ रोगियों से भेदभाव नहीं करना चाहिए। वे कुष्ठ रोग के उन्मूलन के लिए प्रयासरत थे।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कुष्ठरोग जीवाणुओं (माइकोबैक्टेरियम ) से होने वाली एक साधारण बीमारी है, जो मुख्य रूप से चमड़ी एंव नसों को प्रभावित करती है। यह सबसे कम संक्रामक रोगों में से एक है।  

उन्होंने कहा कि यह सामान्य सर्दी-जुकाम से भी कम संक्रामक है। यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति, स्त्री-पुरूष को हो सकती है। यदि समय पर इसका उपचार न किया जाए तो यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को फैल सकती है और विकलांगता भी हो सकती है। परंतु कुष्ठरोग का समय पर इलाज शुरू करने से बीमारी के संक्रमण को रोका जा सकता हे। कुष्ठरोगी पूरी तरह से सामान्य जीवन व्यतीत कर सकता है। 

यदि कुष्ठरोग का प्रारंभिक अवस्था में पता लगा लिया जाए तो मल्टी ड्रग थैरेपी  द्वारा पूर्णतः इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि 6 से 12 माह तक के उपचार से कुष्ठ रोग पूर्णतः ठीक हो जाता है। पिछले 10 वर्षों में कुष्ठरोग से प्रभावित 4277 व्यक्ति अपना इलाज पूर्ण कर परिवार के साथ सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कुष्ठरोग का उपचार हरियाणा के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पहले भी अपने राज्य को चेचक और पोलियो मुक्त बनाया है। इसी प्रकार हमें आने वाले वर्षों में हरियाणा को कुष्ठरोग मुक्त प्रदेश बनाएंगे।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता संदिग्ध कुष्ठरोग के व्यक्तियों का जल्द से जल्द पता लगाने और उनकी पहचान करने के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण करते है। जिस व्यक्ति के त्वचा पर हल्के पीले रंग के निशान है तथा जिसकी हथेली या तलवों में सुन्नापन है ऐसे व्यक्ति को कुष्ठरोग हो सकता है। उन्होंने सलाह दी कि ऐसे व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं लेनी चाहिए। 

इस रोग की देखभाल करने में देरी से विकलांगता (दिव्यांगता) हो सकती है। यदि आपके आसपास किसी व्यक्ति में कुष्ठरोग का कोई भी लक्षण नज़र आए तो तुरंत उसे नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जांए। यदि संदिग्ध व्यक्ति में कुष्ठरोग पाया जाता है तो सरकार द्वारा सूचित करने वाले व्यक्ति को 250 रूपए इनाम भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में किसी भी व्यक्ति को कुष्ठरोग होने पर कुष्ठ कॉलोनियों में नहीं भेजा जाता बल्कि वे अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन व्यतीत करते हैं।

हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के महानिदेशक डॉ मनीष बंसल ने बताया कि हरियाणा में वर्तमान में केवल 382 कुष्ठरोगियों का इलाज चल रहा है जिसमें से अधिकतर कुष्ठरोगी निकटतम राज्यों से है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा कुष्ठ रोग निरोधी ड्रग्स, सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती हैं।

इसके अतिरिक्त, "माइक्रो सेलुलर रबर फुटवियर" , सायक दवाएं ,कमठी और बैसाखी, सेल्फ केयर किट आदि भी आवश्यकता के अनुसार कुष्ठ रोगियों को मुफ़्त उपलब्ध करवाए जाते हैं।  डॉ बंसल ने यह भी बताया कि हरियाणा  के विभिन्न जिलों में 19 कुष्ठ कॉलोनियां हैं। इन कॉलोनियों  में पुराने कुष्ठरोग का इलाज पूरा कर चुके 567 कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्ति व उनका परिवार रहते हैं। 

इनमें से चार कॉलोनीयां हिंद कुष्ठ निवारण संघ द्वारा और एक रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित की जा रही हैं, जिन्हें सरकार से सहायता मिलती है। अन्य 14 कॉलोनीयां कुष्ठ रोगियों द्वारा स्वंय बसायी गई हैं।  

 

Tags: Arti Singh Rao , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD