Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फिरोज़पुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बसंत मेला यादगार पलों के साथ संपन्न

पतंगबाजी मुकाबले के विजेताओं को इनामी राशि देकर किया गया सम्मानित

Ranbir Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Rajneesh Kumar Dahiya, Deepshikha Sharma, DC Ferozepur, Deputy Commissioner Ferozepur, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोज़पुर , 28 Jan 2025

Last updated on: Jan 28, 2025, 00:00 IST

फिरोज़पुर की शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय बसंत मेला यादगार बनकर संपन्न हुआ। इस मौके पर फिरोज़पुर देहाती विधायक एडवोकेट रजनीश दहिया, फिरोज़पुर शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर, और डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने पतंगबाजी मुकाबले के विजेताओं को इनामी राशि देकर सम्मानित किया। इस बसंत मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे राज्य वासियों ने मेले का भरपूर आनंद लिया।

विधायक रजनीश दहिया और रणबीर भुल्लर ने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और सभी जिला वासियों को बधाई दी। उन्होंने मेला सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए जिला अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार फिरोज़पुर में संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। 

इस उद्देश्य के लिए पंजाब सरकार द्वारा फिरोजपुर में बसंत पंचमी का राज्य स्तरीय समागम मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर अब हर पक्ष से आगे आ रहा है। उन्होंने जिलावासियों और प्रशासनिक अधिकारियों को इस लिए बधाई का पात्र बताया। डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने कहा कि फिरोज़पुर का बसंत त्योहार पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। 

उन्होंने बताया कि पतंगबाजी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने फिरोज़पुर में यह अनोखी पहल की। उन्होंने यह भी कहा कि बसंत मेले में सिर्फ फिरोज़पुर ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के युवाओं ने भाग लेकर अपनी पतंगबाजी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी पतंगबाजी में भारत भूषण,10 साल से कम उम्र के बच्चों में लड़का आदित्य और लड़की कीर्ति और 10 साल से अधिक उम्र के वर्ग में:लड़का जगजीत और लड़की प्रेरणा ने पहला स्थान प्राप्त किया और इनको नकद ईनाम वितरित किए गए।

इन सभी विजेताओं को नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। मेले में विशेष रूप से पहुंचे प्रसिद्ध पंजाबी गायक अलाप सिकंदर और सारंग सिकंदर ने अपने गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अन्य कलाकारों और स्कूल के बच्चों ने भी लोक नृत्य और भंगड़ा प्रस्तुतियां दीं। 

कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह से रक्तदान किया।इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, एनजीओ के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Ranbir Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Rajneesh Kumar Dahiya , Deepshikha Sharma , DC Ferozepur , Deputy Commissioner Ferozepur , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD