Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नशों के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभा सकती हैं महिलाएं : डॉ. बलबीर सिंह

राज्य सरकार नशा पीड़ितों के लिए एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं को देगी प्राथमिकता: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर

Dr. Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jan 2025

Last updated on: Jan 28, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार नशों के खतरे से निपटने के लिए पंजाब के प्रयासों को मजबूत करते हुए, नशों के खिलाफ लड़ाई में महिलाओं को सशक्त बनाने के तरीकों पर चर्चा के लिए स्टेकहोल्डर परामर्श आयोजित किया गया। आज यहां स्वास्थ्य सेवाओं निदेशालय में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने वर्चुअल रूप से की। 

इसके अलावा, सभी जिलों के मनोवैज्ञानिक, पंजाब पुलिस के प्रतिनिधि और विभिन्न एनजीओ भी इस कार्यशाला में शामिल हुए। डॉ. बलबीर सिंह ने नशों के खिलाफ लड़ाई में महिलाओं की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं नशों से प्रभावित परिवार के सदस्यों की मदद करने और उन्हें पुनर्वास सेवाओं तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार नशा तस्करों और आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से रोकने के लिए पुनर्वास कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यशाला के समापन पर डॉ. बलबीर सिंह ने सभी भागीदारों से पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के 'रंगला पंजाब' के सपने को साकार करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

पुलिस विभाग की स्पेशल डायरेक्टर जनरल (स्पेशल डीजीपी) कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन, गुरप्रीत कौर दियो ने कहा कि पंजाब पुलिस महिलाओं से जुड़ने और उन्हें नशों के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने के लिए एक आउटरीच कार्यक्रम शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि महिलाएं नशों के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभा सकती हैं, और हम उन्हें इस भूमिका को निभाने के लिए सशक्त बनाना चाहते हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक डॉ. हतीदर कौर ने सिविल सर्जनों, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और नशा मुक्ति सेवा प्रदाताओं को एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने और इस प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान असिस्टेंट डायरेक्टर और राज्य मानसिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप भोला ने अलायंस इंडिया की डॉ. मंजू बांसल और कुणाल किशोर के साथ नशों के खिलाफ लड़ाई में महिलाओं की भागीदारी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि महिलाएं नशे के दुरुपयोग से प्रभावित व्यक्तियों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान कर सकती हैं और उन्हें पुनर्वास सेवाओं तक पहुँचाने में मदद कर सकती हैं।

 

Tags: Dr. Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD