Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

होशियारपुर नगर निगम के सीवरमैनों ने चेयरमैन चंदन ग्रेवाल की अपील पर हड़ताल स्थगित कर दी

Komal Mittal, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Chandan Grewal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Jan 2025

Last updated on: Jan 28, 2025, 00:00 IST

पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल की सक्रिय पहल और अपील के बाद नगर निगम होशियारपुर के सीवरमैनों ने अपनी हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है। चेयरमैन ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें उनकी समस्याओं को सुना गया और समाधान का भरोसा दिलाया गया।

बैठक में चेयरमैन ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि आयोग उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। उन्होंने यूनियन नेताओं से शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अपील करते हुए हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने का अनुरोध किया। 

बैठक में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, मेयर सुरिंदर कुमार, और नगर निगम की कमिश्नर डा. अमनदीप कौर भी मौजूद थे। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सीवरमैनों की वाजिब मांगों, जैसे पक्का करने और अन्य लाभ, पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सफाई कर्मचारी यूनियन और स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत के बीच बैठक का आयोजन किया जाएगा, जहां इन मुद्दों के हल पर प्रमुखता से चर्चा होगी। उन्होंने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि उनकी हर उचित मांग पर सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। 

उन्होंने सभी पक्षों से मिलकर काम करने की अपील की ताकि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन की इस पहल और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए यूनियन नेताओं ने सर्वसम्मति से हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया। 

चंदन ग्रेवाल ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की स्थानीय स्तर की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान निगम स्तर पर ही होना चाहिए। बैठक में संयुक्त कमिश्नर संदीप तिवाड़ी, प्रदीप सैनी, यूनियन के प्रतिनिधि एडवोकेट राहुल आदिया, कमल भट्टी  और बड़ी संख्या में सीवरमैन भी उपस्थित थे।

 

Tags: Komal Mittal , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Chandan Grewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD