Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने एनएसएस ओरिएंटेशन प्रोग्राम के जरिये युवाओं में "Not Me But You" की भावना को जगाने का प्रयास किया

IIHMR University, Dr. PR Sodani, Not Me But You, National Service Scheme, NSS, Jaipur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 28 Jan 2025

Last updated on: Jan 28, 2025, 00:00 IST

स्वास्थ्य प्रबंधन शोध से संबंधित प्रमुख विश्वविद्यालय आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने ’’नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस)’’ के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 60 से अधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एनएसएस गतिविधियों के लिए अपना समय और ऊर्जा समर्पित करने की शपथ ली। 

इन पहलों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रभावशाली सामुदायिक सेवा परियोजनाओं के माध्यम से राष्ट्र की मजबूती में योगदान देना है। कार्यक्रम में एनएसएस के रीजनल डायरेक्टर श्री एस.पी. भटनागर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया और एनएसएस के मुख्य उद्देश्य, इसकी कार्यप्रणाली, और राष्ट्र निर्माण एवं युवाओं के व्यक्तिगत विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। 

उन्होंने एनएसएस के आदर्श वाक्य "Not Me But You" का गहरा अर्थ समझाते हुए निस्वार्थ सेवा की भावना को रेखांकित किया। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोडानी ने स्वयंसेवकों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में समर्पित योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, ‘‘आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में, हम मजबूती से इस बात में यकीन करते हैं कि युवा पीढ़ी को निस्वार्थ सामुदायिक सेवा के माध्यम से परिवर्तनकारी बदलाव लाने के लिए सशक्त बनाना चाहिए। 

नेशनल सर्विस स्कीम ऐसा ही एक शक्तिशाली और महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म मंच है, जो छात्रों में जिम्मेदारी, करुणा, और नेतृत्व के गुणों को विकसित करता है। वंचित समुदायों के साथ काम करते हुए, हमारे स्वयंसेवक न केवल एक मजबूत राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे, बल्कि उपयोगी अनुभवों के माध्यम से अपने व्यक्तिगत विकास को भी समृद्ध करेंगे। 

मिलकर, हम छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव ला सकते हैं।”’ कार्यक्रम के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित क्विज़, ई-पोस्टर डिज़ाइन, और रील प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नौ छात्रों को सम्मानित किया गया।  

इस तरह आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के इस आयोजन के जरिये न केवल युवाओं को सामुदायिक सेवा के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया गया, बल्कि उनमें नेतृत्व और आपसी सहयोग की भावना को भी बल प्रदान करने का प्रयास किया गया, जो राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा सकता है। 

 

Tags: IIHMR University , Dr. PR Sodani , Not Me But You , National Service Scheme , NSS , Jaipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD