Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आप नेताओं ने तोड़-फोड़ की गई डॉ अंबेडकर की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, फूल चढ़ाए

'आप' पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, हरभजन सिंह ईटीओ और कुलदीप धालीवाल के साथ पहुंचे हेरिटेज स्ट्रीट

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Harpal Singh Cheema, Kuldeep Singh Dhaliwal,Harbhajan Singh ETO, Dr. Sunny Ahluwalia, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 27 Jan 2025

Last updated on: Jan 27, 2025, 00:00 IST

अमृतसर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की तोड़फोड़ की गई मूर्ति पर आप नेताओं ने मूर्ति पर किया माल्यार्पण किया और श्रद्धा के फूल चढ़ाए। 'आप' नेताओं ने इस घटना पर खेद प्रकट किया और कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा अपने साथी कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, हरभजन सिंह ईटीओ और कुलदीप धालीवाल एवं आप नेता डॉ सनी आहलूवालिया साथ हेरिटेज स्ट्रीट बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थल पर पहुंचे और घटना का जाएजा लिया।

मीडिया को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि यह राज्य के आपसी भाईचारे को खराब करने की कोशिश है। आम आदमी पार्टी इस घटना की सख्त शब्दों में निंदा करती है।यह बिल्कुल निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर के लिखे हुए संविधान का पूरी दुनिया सम्मान करती है। सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। किसी को भी आपसी भाईचारे को खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सभी दोषियों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं- और पीरों की धरती है। यहां नफरत के बीज नहीं उग सकते। जो भी ऐसा करने की कोशिश करेगा, वह असफल होगा।

चीमा ने कहा कि जिन लोगों ने भी पंजाब में नफरत फैलाने की कोशिश की है, पंजाब ने उसको हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी चार दिन का रिमांड मिला है। उसपर एफआईआर भी दर्ज हो गया है। 

पुलिस जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा उसे मिसाली सजा दी जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की हिम्मत न जुटा सके।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Harpal Singh Cheema , Kuldeep Singh Dhaliwal , Harbhajan Singh ETO , Dr. Sunny Ahluwalia , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD