Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

250 लोगों ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर में कराई जांच

वर्ल्ड हिमाचल आर्गेनाईजेशन ने हिमाचल राजत्व दिवस पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Arun Sood, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Medical Camp
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jan 2025

Last updated on: Jan 26, 2025, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश के 54 वें राजत्व दिवस के उपलक्ष्य में वर्ल्ड हिमाचल आर्गेनाईजेशन द्वारा सेक्टर 40 ऐ स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल सेक्टर 32 के प्रधान निदेशक प्रो ऐ के अत्री ने किया | इस अवसर पर हिन्दू पर्व महासभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष बी पी अरोड़ा और चंडीगढ़ भाजपा एवं नगर निगम के पूर्व मेयर अरुण सूद और ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया| 

चिकित्सा शिविर में मोहाली के प्रसिद्ध चीमा मेडिकल काम्प्लेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट, ऑर्थोलोजिस्ट, यूरलॉजिस्ट, डर्मोटोलॉजिस्ट, ई सी जी, बीएमडी, आरबीएस आकू प्रेशर,विशेषज्ञों ने कुल  250 से भी अधिक लोगों की जांच की और उनके टेस्ट किये | गौरतलब है कि बीएमडी टेस्ट जोकि हड्डियों की जांच का टेस्ट है इसकी जांच की कीमत हजारों में है , इसका भी निःशुल्क चेकअप किया गया |

कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए संस्था की चेयरमैन आशा जसवाल  ने बताया कि वर्ल्ड हिमाचल आर्गेनाईजेशन द्वारा आज हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस पहली बार चंडीगढ़ में मनाया गया | इस दिवस को ऐतिहासिक बनाने हेतु हमारी संस्था ने लोगों की निःशुल्क जांच के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया | हमारी संस्था एक समाज सेवी संस्था है जो समय समय पर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती  आ रही है| 

आज के मेडिकल कैंप में श्री राधाकृष्ण मंदिर सेक्टर 40 और चीमा हॉस्पिटल मोहाली के साथ मिलकर संस्था द्वारा लगाए गए शिविर को सफल बनाने में संस्था के सभी कर्मठ सदस्यों ने दिनरात एक किया | आज संस्था के इस नेक काम का हिस्सा बनने हेतु  चंडीगढ़ और इसके आसपास की 12 हिमाचली संस्थाओं अखिल भारतीय प्रवासी हिमाचली संयुक्त मोर्चा दिल्ली, मानवता फाउंडेशन, हिमाचल वेलफेयर सोसाइटी मौलीजागरां,  हिमाचल सभा सेक्टर 56 , हिमाचली कल्याणकारी सभा डेराबस्सी, हिमाचल सोसाइटी जीरकपुर, देवभूमि  हिमाचल वेलफेयर सोसाइटी जीरकपुर, , जुझारनगर जनकल्याण सोसाइटी ,उड़न वेलफेयर सोसाइटी बढ़माजरा, हिमाचली जनहित महासभा खरड़,हिमाचल सुधार सभा मलोया, हिमाचली एकता मंच मोहाली, के लोगों और 2 अन्य संस्थाओं श्री दुर्गा मंदिर सेक्टर 41 चंडीगढ़, हिमाचल प्रकोष्ठ भाजपा चंडीगढ़ के नुमायिन्दों ने इसमें भाग लिया जिनका वर्ल्ड हिमाचल आर्गेनाईजेशन हृदय से उनका आभार व्यक्त करती है | हमारा ये उद्देश्य है कि समूची हिमाचली संस्थाओं  एकछत्र लाकर एकजुट ताकत से हिमाचल और हिमाचलियों की आवाज़ को बुलंद करना है |

मेडिकल शिविर में वर्ल्ड हिमाचल आर्गेनाईजेशन के रविंद्र पठानिया मिनाक्षी ठाकुर, राजेश ठाकुर,तरसेम शर्मा, बी के बाली, संजीव ग्रोवर, सुरेश राणा, सुपर्णा, अमित राणा , मोहिंदर निराला, सनी राजपूत, राजपाल डोगर, ने आये हुए सभी लोगो का स्वागत किया | जबकि  गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड  हॉस्पिटल सेक्टर 32 के ऑडिटर गुलशन मेहता, पूर्व मेयर रविकांत शर्मा, चंडीगढ़ एडवाइजरी कमेटी के सदस्य शिवेंद्र मंढोत्रा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता धवन, नौफल एक उम्मीद चैरिटेबल ट्रस्ट के गुरमीत सिंह, प्रोफेसर पैम राजपूत, लक्ष्मीकांत तिवाड़ी, हरबंस लाल छाबड़ा, भाजपा पूर्व प्रदेश सचिव तजिंदर सरां , सुखविंदर सिंह परमार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश संयोजक नेहा अरोड़ा, संजीव चड्डा, भाजपा जिलाध्यक्ष रेखा सूद, मंडल  अध्यक्ष  अमित नागर, नगर खेड़ा मंदिर पंडित सुभाष शर्मा, मुकेश संगर,नीलम ठाकुर,रोशन लाल शर्मा, नफे सिंह, मंजीत पठानिया ने इसमें भाग लिया | 

इस अवसर पर प्रो अत्री द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शिविर की शुरुआत की | इस अवसर पर मुख्यातिथि प्रो ऐ के अत्री ने संस्था की चेयरमैन आशा जसवाल और अन्य सभी सदस्यों को कार्यक्रम को सफल करने में बधाई प्रदान करते हुए कहा कि मनुष्य में यदि जीवन में कुछ पाने की चाह हो और उसका लक्ष्य एकदम स्पष्ट हो तो उसको पाने के लिए कोई भी अड़चन क्यों न आये वो उसको लांघ ही जाता है |  

सभी हिमाचलियों को एकजुट  होकर भावी पीढ़ी के लिए कुछ न कुछ करना होगा | हिमाचल प्रदेश में हर जिले की पारम्परिक वेशभूषा, खानपान, रहनसहन, भाषा व् संस्कृति बेशक अलग अलग हों पर हिमाचल के लोग जहाँ भी गए उन्होंने अपने क्षेत्रों की एक अलग छाप छोड़ी है  | उन्होंने संस्था द्वारा हिमाचल प्रदेश के राजत्व दिवस लगाए गए मेडिकल कैंप पर कहा कि ये  समाज में एक भलाई का  काम है और हम सभी का  एक सामाजिक प्राणी होने  नाते ये दायित्व भी है कि समाज से लेने के साथ साथ हमें उसे देना भी चाहिए | इस प्रकार से लोगों का संस्थाओं के प्रति एक विश्वास भी बढ़ता है |

इस मौके पर अरुण सूद ने कहा कि वर्ल्ड हिमाचल आर्गेनाईजेशन से जुड़ने से उनको  एक अलग  प्रकार से महसूस होता है | संस्था द्वारा इस से पूर्व भी समय समय पर इस प्रकार से जनहित कार्यक्रमों  के  साथ साथ सांस्कृतिक आयोजन भी किये गए | आज के मेडिकल शिविर में जो टेस्ट किये गए हैं वो किसी भी व्यक्ति को करवाने आवश्यक हैं | 

इस से यदि कोई भी व्यक्ति में उसको अपने शरीर में कमी दिखे तो तुरंत वो उसका उपचार करवा सकता है ताकि उसका जीवन हृष्टपुष्ट रहे |

 

Tags: Arun Sood , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Medical Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD