Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 76वें गणतंत्र दिवस मौके संगरूर में फहराया तिरंगा

भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बहुमूल्य योगदान को किया नमन

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sandeep Rishi, DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Sangrur, 76th Republic Day, Republic Day of India, Republic Day 2025, Republic Day Parade 2025, National flag
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 26 Jan 2025

Last updated on: Jan 26, 2025, 00:00 IST

पंजाब के वित्त, योजना, कार्यक्रम लागूकरण और कर एवं आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पुलिस लाइन स्टेडियम संगरूर में देश के 76वें गणतंत्र दिवस मौके आयोजित जिला स्तरीय समारोह दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। इस मौके पर उन्होंने देश-विदेश में बसे सभी भारतीयों खासतौर पर पंजाबियों को तहे दिल से बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान लागू होने के साथ भारतीय गणराज्य की स्थापना हुई और हमें दुनिया में सबसे बड़ी लोकतंत्र होने का गर्व प्राप्त है। उन्होंने इस पवित्र दिन पर भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बहुमूल्य योगदान को भी नमन किया। संगरूर वासियों के नाम अपना संदेश देते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने देश की तीनों सेनाओं और सशस्त्र बलों के बहादुर जवानों को सलाम करते हुए कहा कि ये योद्धा हमारे देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा कर रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न लोक हितैषी पहलकदमियों के बारे में साझा करते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब सरकार फौजी जवानों, शहीदों के परिवारों और पूर्व फौजियों की भलाई के लिए भी दृढ़ संकल्पित है। 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने शहीद जवानों के वारिसों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए की है और राज्य एवं देश की सुरक्षा के लिए जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने की भी व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी हमारा गर्व हैं और पंजाब सरकार ने राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों या उनके वारिसों को मिलती पेंशन 9400 रुपए से बढ़ाकर 11 हजार रुपए कर दी है और स्वतंत्रता संग्रामियों के वारिसों को पंजाब सरकार की सीधी भर्ती में 1 प्रतिशत आरक्षण का भी प्रावधान है।

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में सरकार की कोशिशों के चलते राज्य ने पहली बार एक वित्तीय वर्ष के पहले 9 महीनों में वैट, सीएसटी, जीएसटी, पीएसडीटी और आबकारी से प्राप्त राजस्व में 30,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष दौरान दिसंबर तक इन करों से कुल 31,156 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य के लोगों को अपनी खरीद का बिल लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु "बिल लाओ इनाम पाओ" योजना जारी की गई है और इस योजना तहत जनवरी 2025 तक 'मेरा बिल' एप पर अपने खरीद बिलों को अपलोड करने के लिए 3850 विजेताओं को 2 करोड़ 27 लाख 40 हजार रुपए के इनामों से नवाजा गया है। 

उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 से शुरू की गई इस योजना तहत अब तक 16 ड्रॉ सफलतापूर्वक निकाले गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे वस्तुओं की खरीद का बिल जरूर लें क्योंकि इससे जहां खरीद-फरोख्त दौरान होने वाले किसी धोखे से बचा जा सकता है वहीं राज्य के विकास में भी बहुमूल्य योगदान होगा।

अपने संदेश दौरान कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल क्षेत्रों का विकास करने के साथ-साथ राज्य के लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए मुफ्त बिजली जैसी सुविधाएं प्रदान करना और प्रशासनिक सुधार लाना पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पिछले लगभग 34 महीनों दौरान 50 हजार के करीब सरकारी नौकरियां दी गई हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है।

उन्होंने संगरूर जिले की अहम पहलकदमियों का विशेष जिक्र किया जिसमें गांव खेड़ी में लगभग 29 करोड़ की लागत से बनने वाले सी-पाइट केंद्र, स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाते हुए संगरूर जिले के गांवों में 35 और शहरी इलाकों में 11 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए, करीब 21 करोड़ रुपए की लागत से सरकारी सिविल अस्पताल संगरूर के विस्तार और मौजूदा नर्सिंग कॉलेज की अतिरिक्त मंजिल के निर्माण के कार्य, धूरी में लगभग 22 करोड़ रुपए की लागत से सब डिवीजनल अस्पताल और मातृ एवं शिशु देखभाल भवन के नए ब्लॉक का निर्माण कार्य चल रहा है। 

उन्होंने बताया कि दिड़बा सब डिवीजन के कौहरियां इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतरीन बनाने हेतु लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। श्री चीमा ने बताया कि संगरूर जिले में भी 8 स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरू किए जा चुके हैं और इन स्कूलों और लड़कियों के 17 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा शुरू की गई है, जिसका 10,000 से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है।

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा पिछले साल गोइंदवाल पावर प्लांट को 1080 करोड़ रुपए की लागत से खरीदा गया। उन्होंने कहा कि भारत में किसी राज्य सरकार द्वारा एक निजी पावर प्लांट खरीदने की यह पहली घटना है।हरपाल सिंह चीमा ने अपने संबोधन दौरान बताया कि दिड़बा में 11 करोड़ रुपए की लागत से अति आधुनिक सब डिवीजनल कॉम्प्लेक्स बनवाकर लोगों को समर्पित किया गया। 

इस सब डिवीजनल कॉम्प्लेक्स की चार मंजिला इमारत में एसडीएम, तहसीलदार, बीडीपीओ, डीएसपी, सीडीपीओ और अन्य कार्यालय स्थापित किए गए हैं।उन्होंने बताया कि दिड़बा में खुशी-गमी के मौकों पर समारोह करने हेतु लगभग 2.25 करोड़ रुपए की लागत से अंबेडकर भवन (कम्युनिटी सेंटर) स्थापित किया जा रहा है जिसका जरूरतमंद लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पुलिस लाइन में विधायक संगरूर नरिंदर कौर भराज सहित शहीदी यादगार में शहीदों को श्रद्धा के फूल भेंट किए। इस समय डिप्टी कमिश्नर संदीप ऋषि और एसएसपी सरताज सिंह चाहल भी उनके साथ थे। पुलिस लाइन स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट के तहत विभिन्न टुकड़ियों से सलामी ली। 

इस दौरान पंजाब सरकार के महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों को दर्शाती विभिन्न झांकियां, जिनमें स्वास्थ्य विभाग के गैर संक्रामक रोग नियंत्रण कार्यक्रम, सीएम की योगशाला, खेडां वतन पंजाब दियां सीजन तीन, पराली जलाने को रोकने के अभियान, पीएसपीसीएल, स्कूल ऑफ एमिनेंस, मनरेगा योजना और सड़क सुरक्षा बल की झांकी शामिल थी, भी आकर्षण का केंद्र बनी। समारोह दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्वतंत्रता संग्रामियों के पारिवारिक सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित करने की रस्म अदा की।

इसके उपरांत विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम तहत कोरियोग्राफी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तहत बंगाली लोक नृत्य, पंजाब के पारंपरिक लोक नृत्यों गिद्दा और भांगड़ा की शानदार प्रस्तुति की गई, जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया।इसके बाद जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें और दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने जिला संगरूर के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां दर्ज करने वाले व्यक्तियों को जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री द्वारा स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रस्तुति से प्रभावित होकर 27 जनवरी को उन स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई, जिन्होंने आज के समारोह में हिस्सा लिया था। जिला प्रशासन की तरफ से डिप्टी कमिश्नर संदीप ऋषि और एसएसपी सरताज सिंह चाहल द्वारा कैबिनेट मंत्री को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रशासन द्वारा विधायक संगरूर नरिंदर कौर भराज को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पहले स्थान पर रही सड़क सुरक्षा बल की झांकी, दूसरे स्थान पर रही पीएसपीसीएल की झांकी और तीसरे स्थान पर रही स्कूल ऑफ एमिनेंस और खेडां वतन पंजाब दियां की झांकियों को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री द्वारा परेड कमांडर डीएसपी मेजर गुरप्रीत सिंह, विभिन्न परेड टुकड़ियों के इंचार्ज भी सम्मानित किए गए।

समारोह दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुनीश सिंगल सहित सभी न्यायिक अधिकारी, पंजाब लघु उद्योग निगम के चेयरमैन दलबीर सिंह ढिल्लों, चेयरमैन पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम जसवीर सिंह कुदनी, चेयरमैन गौ सेवा आयोग अशोक सिंगला, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट प्रीतम सिंह पीतू, चेयरमैन मार्केट कमेटी संगरूर अवतार सिंह इलवाल, चेयरमैन मार्केट कमेटी धूरी राजवंत सिंह घुल्ली, कैबिनेट मंत्री के ओएसडी तपिंदर सिंह सोही, एडीसी (विकास) सुखचैन सिंह पापड़ा, सीएम फील्ड अधिकारी डॉ. करमजीत सिंह, एसडीएम संगरूर चरनजोत सिंह वालिया, सहायक कमिश्नर अंडर ट्रेनिंग डॉ. आदित्य और सहायक कमिश्नर उपिंदरजीत कौर बराड़ सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रमुख, स्कूली विद्यार्थी, शिक्षक और शहरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sandeep Rishi , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Sangrur , 76th Republic Day , Republic Day of India , Republic Day 2025 , Republic Day Parade 2025 , National flag

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD