Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब में बहुउद्देश्यीय इनडोर खेल स्टेडियम का उद्घाटन

Harpal Singh Cheema,Advocate Harpal Singh Cheema,AAP,Aam Aadmi Party,Aam Aadmi Party Punjab,AAP Punjab,Government of Punjab,Punjab Government,Sandeep Rishi,DC Sangrur,Deputy Commissioner Sangrur,Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिड़बा/ संगरूर , 25 Jan 2025

Last updated on: Jan 25, 2025, 00:00 IST

पंजाब के वित्त, योजना, कार्यक्रम लागूकरण और कर एवं आबकारी मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा ने आज दिड़बा में बहु-उद्देश्यीय इंडोर खेल स्टेडियम के निर्माण कार्यों का आरंभ करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व  में पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को बड़े स्तर पर प्रफुल्लित किया जा रहा है और इस दिशा में विधानसभा क्षेत्र दिड़बा के होनहार खिलाड़ियों का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी चमकाने के लिए आज 7.20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहु-उद्देश्यीय इंडोर खेल स्टेडियम का नींव पत्थर रख दिया गया है।

शहीद बचन सिंह यादगारी खेल स्टेडियम में ही बनाए जाने वाले इस बहु-उद्देश्यीय इंडोर खेल स्टेडियम का नींव पत्थर उन्होंने महान मुक्केबाज पद्मश्री कौर सिंह की पत्नी श्रीमती रणजीत कौर और कबड्डी खिलाड़ी स्वर्गीय गुरमेल सिंह की पत्नी श्रीमती परमजीत कौर की मौजूदगी में रखा। उन्होंने कहा कि खेल प्रेमियों की चिरकाल से लटकी हुई मांग जल्दी ही पूरी होने जा रही है और हमारे होनहार खिलाड़ी कबड्डी और मुक्केबाजी के साथ-साथ वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जूडो, जिम्नास्टिक, रेसलिंग सहित 11 विभिन्न खेलों में अपने खेल कौशल को निखार कर भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिड़बा का नाम रोशन करेंगे।

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि स्व. कौर सिंह और स्व. गुरमेल सिंह ने गरीब परिवारों में जन्म लेने के बावजूद अपनी हिम्मत से खेलों के क्षेत्र में जिन ऊंचाइयों को हासिल किया, वह बेमिसाल हैं और इन दोनों ही खेल जगत के हीरों की याद को स्थायी बनाने के लिए दिड़बा में यह इनडोर खेल स्टेडियम बनवाया जा रहा है।

इस मौके पर संबोधन करते हुए डिप्टी कमिश्नर संगरूर श्री संदीप ऋषि ने कहा कि यह इंडोर खेल स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए एक वरदान साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में दिड़बा विकास की दृष्टि से बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले व्यक्तियों की याद को अमर करने के लिए किया गया यह प्रयास सराहनीय है।

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा एसडीएम राजेश शर्मा, नगर कौंसिल के प्रधान मनिंदर सिंह घुमाण, कैबिनेट मंत्री के ओएसडी तपिंदर सिंह सोही, जिला खेल अधिकारी नवदीप सिंह, एक्सियन लोक निर्माण विभाग अजय गर्ग सहित अन्य शख्सियतें और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sandeep Rishi , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD