Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

घरेलू हिंसा का मुख्य कारण नशा व अवैध संबंध : राज लाली गिल

दिशा ट्रस्ट के मंच पर सशक्त महिलाओं ने बताए महिला समस्याओं के समाधान

Raj Lali Gill, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Hardeep Kaur, Disha Women Welfare Trust
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jan 2025

Last updated on: Jan 23, 2025, 00:00 IST

घरेलू हिंसा का मुख्य कारण नशा तथा अवैध संबंध है। महिला आयोग के पास ऐसे बहुत से मामले आते हैं जिनमें महिलाओं के साथ उनके पति द्वारा मारपीट केवल इन दो कारणों के चलते की जाती है। इसके साथ ही 60 प्रतिशत मामलों में शिकायतें झूठी पाई जाती है। आज लिव इन रिलेशनशिप केवल युवा लडक़े-लड़कियों में ही नहीं अधेड़ उम्र के लोगों में भी देखने को मिलता है। 

उक्त विचार दिशा वूमैन वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा ‘हम महिलाएं-हमारे अधिकार, फर्ज व समाज’ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली संस्था दिशा वूमैन वेलफेयर ट्रस्ट चंडीगढ़ द्वारा अध्यक्ष हरदीप कौर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाब के विभिन्न जिलों से आई हुई करीब 150 महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें प्रत्येक क्षेत्र की महिलाओं द्वारा भाग लिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोचन सिंह, जय सिंह छिब्बर तथा सिमरनजोत सिंह मक्कड़ ने महिलाओं के विषय से संबंधित मुद्दा उठाते हुए प्रश्न किए। यह एक ऐसा मंच था कि जहां सशक्त महिलाओं ने महिलाओं की समस्याओं को लेकर खुद ही सुझाव दिए। 

घरेलू हिंसा, लिव इन रिलेशनशिप, तलाक, महिलाओं के अधिकार, फर्ज तथा कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीडऩ जैसे संवेदनशील विषयों पर खुलकर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन बठिंडा से पहुंची वरिष्ठ पत्रकार आकांक्षा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखक एवं चिकित्सक डॉ.हरषिंद्र कौर, समाज सेविका जगजीत कौर काहलों, महिला उद्यमी कंचन बेदी, एडवोकेट रूपिंदर पाल कौर, प्रिंसिपल हरजीत कौर, फिल्म अभिनेत्री सायरा, महिला पत्रकार अर्पण कौर, लिश्कारा फेम आर.दीप.रमन, स्किन स्पेशलिस्ट रूबी सैनी, समाज सेवी सतिंद्र कौर ने पत्रकारों द्वारा उठाए गए प्रत्येक सवाल का जवाब देकर विषय के साथ न्याय किया।

इस अवसर पर डॉ.हरषिंद्र कौर ने कहा कि समाज का सही नेतृत्व करने के लिए महिला से अधिक कोई सक्ष्म नहीं है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के बदले 15 महिलाओं को वूमैन आईकोनिक अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में पंजाब के विभिन्न जिलों से आई महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए हरदीप कौर ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। 

इसीलिए ट्रस्ट महिलाओं के अधिकारों तथा फर्ज की बात करता है।उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा जाग भैणे जाग तथा दिशा रोजगार मुहिम के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

 

Tags: Raj Lali Gill , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Hardeep Kaur , Disha Women Welfare Trust

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD