Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जगत प्रकाश नड्डा एवं श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 साल के उत्सव का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृत काल में विकसित भारत बनाने में, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनायोगदान देगी : अन्नपूर्णा देवी

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, Annpurna Devi, Beti Bachao Beti Padhao, BBBP, Savitri Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jan 2025

Last updated on: Jan 22, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) योजना के 10वीं वर्षगांठ समारोह का विज्ञान भवन, नई दिल्ली में संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर भी कार्यक्रम में मौजूद थीं। 

यह दिन भारत में बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के एक दशक के निरंतर प्रयासों का प्रतीक है। अपने विशेष संबोधन में, योजना के 10 वर्ष पूरे होने की उपलब्धि पर रोशनी डालते हुए, श्री नड्डा ने कहा कि “2015 में इसी दिन, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालयों के एक सहयोगात्मक प्रयास के रूप में, हरियाणा के पानीपत से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) योजना शुरू की थी,जिसका उद्देश्य गिरते बाल लिंग अनुपात को संबोधित करना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और लड़कियों की शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।”

“इस योजना की सफलता समग्र सरकारी दृष्टिकोण के ज़रिए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नीतिगत बदलाव में निहित है। हम अब महिला विकास से, महिला नेतृत्व वाले विकास की ओर आगे बढ़ चुके हैं, ” उन्होंने कहा। श्री नड्डा ने कहा कि "सरकार महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं के व्यापक विकास की दिशा में समग्र दृष्टिकोण के साथ काम कर रही है।" 

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा लाए गए मानसिकता में बदलाव पर रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा कि, “बीबीबीपी योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के बीच तालमेल सुनिश्चित किया गया है, क्योंकि इस योजना की सफलता का दायरा और जिम्मेदारी महज़ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के सहयोगात्मक प्रयास भी शामिल हैं।”

श्री नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जागरूकता अभियान चलाने और पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के बारे में सभी हितधारकों को जागरूक करने जैसे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि, "सरकार महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण सुनिश्चित करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आशा द्वारा प्रसवपूर्व जांच के ज़रिए गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए टीकाकरण और जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।"

श्री नड्डा ने ज़ोर देते हुए बताया कि, "सरकार के प्रयासों के कारण, मातृ मृत्यु दर 2014 के बाद से प्रति 100,000 जीवित प्रसव पर 130मृत्यु से घटकर 97मृत्यु पर आ गई है, शिशु मृत्यु दर प्रति 1,000 जीवित प्रसव पर 39मृत्यु से घटकर 28 पर आ गई है। 

इसके साथ ही भारत में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में 75% की गिरावट आई है, जो वैश्विक औसत 60%से अधिक है”। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और उनके समग्र विकास के लिए शुरू की गई सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छता अभियान, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया और नमो ड्रोन दीदी पर भी प्रकाश डाला। 

उन्होंने महिलाओं और लड़कियों से लैंगिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई जारी रखकर और सशक्तिकरण के माध्यम से अपनी आवाज की विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हुए, खुद बदलाव की दूत बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री (डब्ल्यूसीडी) श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि "बीबीबीपी न केवल एक योजना है, बल्कि बालिकाओं को लेकर लोगों की मानसिकता और व्यवहार में बदलाव लाने और लड़कियों के खिलाफ भेदभाव को चुनौती देने का एक प्रयास है।

"उन्होंने कहा कि "यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृत काल में विकसित भारत बनाने में योगदान देगी"। उन्होंने मिशन वात्सल्य, पोषण अभियान और मिशन शक्ति पोर्टल जैसी डब्ल्यूसीडी की विभिन्न योजनाओं और पहलों की उपलब्धियों और महत्व को भी रेखांकित किया।

डब्ल्यूसीडी की केंद्रीय राज्य मंत्रीश्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ केवल एक योजना नहीं है, बल्कि लोगों की मानसिकता में बदलाव का एक ज़रिया है और लड़कियों को शिक्षित, सुरक्षित और सशक्त बनाने का एक प्रयास है।" उन्होंने सभी हितधारकों से उन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने का आग्रह किया, जो महिला सशक्तिकरण को बाधित करती हैं। 

उन्होंने महिलाओं की क्षमताओं में सुधार के लिए काम करने का आग्रह किया, जो न केवल उनके विकास को सुनिश्चित करेगा, बल्कि विकसित भारत के दृष्टिकोण को सुनिश्चित करने में भी मददगार साबित होगा। शपथ ग्रहण समारोह के बाद, कार्यक्रम में बीबीबीपी सर्वोत्तम प्रथाओं, मिशन वात्सल्य पोर्टल, मिशन शक्ति पोर्टल और मिशन शक्ति के मोबाइल ऐप का एक संग्रह भी लॉन्च किया गया।

इस कार्यक्रम में सशस्त्र बलों, अर्ध-सैन्य बलों, दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारियों और केंद्रीय मंत्रालयों से उप सचिव और उससे ऊपर के स्तर की महिला अधिकारियों की भागीदारी भी देखी गई। इसके अलावा, छात्राओं (मेरा भारत स्वयंसेवकों), आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों/कार्यकर्ताओं और राज्यों और जिलों के प्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , Annpurna Devi , Beti Bachao Beti Padhao , BBBP , Savitri Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD