Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

प्रदेश सरकार की तीसरी पारी के 100 दिनों में प्रदेश का हो रहा है चहुंमुखी विकास - गौरव गौतम

स्वच्छता के मामले में पलवल को बनाए नंबर वन, खेल मंत्री ने नगर परिषद अधिकारियों को दिए निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पलवल , 22 Jan 2025

Last updated on: Jan 22, 2025, 00:00 IST

हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल व कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि प्रदेश सरकार के तीसरी पारी के 100 दिन 24 जनवरी को पूरे होने वाले हैं और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाया जा रहा है। वहीं पलवल को भी विकसित जिलों में शामिल करने के उद्देश्य से विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं।

पलवल शहर के चौक-चौराहों, प्लाईओवर पर वॉल पेंटिंग के साथ-साथ महापुरुषों के चित्र बनाकर सौंदर्यकरण करवाया जा रहा है। इसके अलावा पलवल विधानसभा में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य भी शुरू हो चुके हैं, जो कि नई सरकार का 100 दिन का एजेंडा था।

उन्होंने कहा कि पलवल को स्वच्छता के मामले में नंबर वन बनाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को साफ-सफाई को लेकर सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। पलवल में गंदे पानी की निकासी को लेकर नए ड्रेनेज सिस्टम को लेकर काम शुरू हो गया है। 

उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए नियमित रूप से साफ-सफाई करवाएं और कूड़े का उठान करवाएं। शहर में गंदगी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। खेल मंत्री ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर पलवल के हुडा सेक्टर 2 पर स्वागत द्वार सहित क्लॉक टावर और सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। 

इसी तरह से शहर को सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी जल्द लगवाए जएंगे। उन्होंने कहा कि पलवल को हरा-भरा करने के लिए वन विभाग द्वारा   पौधारोपण अभियान के तहत पौधे लगाए गए हैं। इसी तरह से पलवल शहर को अतिक्रमण से मुक्त और मीनार गेट बाजार अतिक्रमण मुक्त करवाकर यहां पर सुरक्षा प्रदान की गई हैं। 

खेल मंत्री ने बताया कि कोरोना के समय से बंद हुई ट्रेनों का दोबारा संचालन शुरू करवाया जाएगा। इसको लेकर उनको केंद्रीय रेल मंत्री ने आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पलवल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम अथवा खेल गांव बनवाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD