Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पूर्वी नौसेना कमान ने आरके बीच पर पहली वेटरन्स डे परेड का आयोजन किया

Military, Navy, Indian Navy, Armed Forces Veterans Day, 9th Armed Forces Veterans Day, Eastern Naval Command, Visakhapatnam, Vice Admiral Rajesh Pendharkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 18 Jan 2025

Last updated on: Jan 18, 2025, 00:00 IST

पूर्वी नौसेना कमान ने 18 जनवरी, 2025 को 9वें सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर विशाखापत्तनम के आरके बीच पर पहली भूतपूर्व सैनिक दिवस परेड का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 500 से अधिक पूर्व सैनिकों और वीरनारियों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

यह पहल उन बहादुर योद्धाओं और वीरांगनाओं को ह्रदयपूर्ण श्रद्धांजलि थी, जिन्होंने देश की सेवा की है। पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

नेवी फाउंडेशन के अध्यक्ष वाइस एडमिरल वीके नंबल्ला (सेवानिवृत्त), नौसेना के मास्टर चीफ पेट्टी ऑफिसर (सेवानिवृत्त) डॉ. चंद्र शेखर पी और वेटरन सेलर फोरम के गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी हरी झंडी दिखाने के लिए कमांडर इन चीफ के साथ इस आयोजन में शामिल हुए। य

ह परेड सुबह के समय आरके बीच रोड पर विश्वप्रिया हॉल से शुरू हुई और नेवल कोस्टल बैटरी पर समाप्त हुई, जहां पूर्व नौसैनिक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति सुबह के जलपान व आपस में संवाद करने के लिए इकट्ठा हुए। इस कार्यक्रम में फ्लैग ऑफिसर्स, पूर्वी नौसेना कमान के कर्मियों, वरिष्ठ असैन्य गणमान्य व्यक्तियों, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की सभी तीन विंगों, समुद्री कैडेट कोर और सैनिक स्कूल कोरुकोंडा के विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी हुई, जो सामूहिक कृतज्ञता की भावना को प्रदर्शित करता है। 

इस परेड ने भूतपूर्व सैनिकों की अदम्य भावना का उत्सव मनाने का अवसर प्रदान किया और उनकी सेवा एवं बलिदान का सम्मान करने की देश की प्रतिबद्धता को उजागर किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन के हिस्से के रूप में, हालिया नीतियों पर अपडेट साझा करने और सैन्य सेवा से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए तीनों सेनाओं द्वारा विशेष हेल्पडेस्क स्थापित किए गए थे। 

इसके अलावा, स्पर्श {सिस्टम फॉर पेंशन एडमिनिस्ट्रेशन (रक्षा)}, पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) और प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों ने भूतपूर्व सैनिकों से जुड़े हुए लंबित मामलों को हल करने के लिए सहायता की पेशकश की। एनजीओ 'ले फार्मा' द्वारा आयोजित एक हड्डी रोग और संयुक्त स्वास्थ्य शिविर में भूतपूर्व सैनिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श तथा आर्थोपेडिक देखभाल की जानकारी प्रदान करने की सुविधा दी गई।

बातचीत के दौरान, वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर ने भूतपूर्व सैनिकों का उनकी निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति वचनबद्धता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिजनों के कल्याण तथा खुशहाली को सुनिश्चित करने के लिए नौसेना के समर्पण को भी दोहराया।

पूर्वी नौसेना कमान का यह आयोजन भारत के शूरवीरों की विरासत का सम्मान करने और सशस्त्र बलों के सेवारत तथा सेवानिवृत्त सदस्यों के बीच संबंधों को सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह उन लोगों को याद करने, उनका सम्मान करने और उनकी देखभाल करने के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है, जिन्होंने भारत की संप्रभुता एवं अखंडता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Armed Forces Veterans Day , 9th Armed Forces Veterans Day , Eastern Naval Command , Visakhapatnam , Vice Admiral Rajesh Pendharkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD