Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सीहोर में एनआईएमएचआर का उद्घाटन किया

दिव्यांगजनों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास को आगे बढ़ाना

Dr. Virendra Kumar, Dr Virendra Kumar, Dr. Virendra Kumar Khatik, BJP, Bharatiya Janata Party, National Institute of Mental Health Rehabilitation, NIMHR, Sehore, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सीहोर (मध्य प्रदेश) , 17 Jan 2025

Last updated on: Jan 17, 2025, 00:00 IST

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने आज मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (एनआईएमएचआर) का उद्घाटन किया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के तत्वावधान में स्थापित यह संस्थान मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास को आगे बढ़ाने और देश भर में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। 

समारोह में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री श्री करण सिंह वर्मा (राजस्व) और श्री नारायण सिंह कुशवाहा (सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण) के साथ-साथ श्री आलोक शर्मा, सांसद (भोपाल और सीहोर), श्री सुदेश राय, विधायक (सीहोर) सहित केन्द्र और राज्य के अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

अपने उद्घाटन भाषण में डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने देश के हृदय में मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास के लिए एक समर्पित संस्थान की स्थापना करने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कल्पना की सराहना की। उन्होंने दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने, उन्हें दिव्य कला मेलों जैसी पहलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए संसाधन और मंच प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता पर बल दिया। 

श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि संस्थान न केवल स्थानीय क्षेत्र की सेवा करेगा, बल्कि देश भर के दिव्यांगजनों को भी लाभान्वित करेगा। श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने ऐसी पहलों के माध्यम से दिव्यांगजनों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की।

25 एकड़ क्षेत्र में स्थित, अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ, एनआईएमएचआर को ₹127 करोड़ की प्रारंभिक परियोजना लागत से बनाया गया है। इसमें चार प्रमुख ब्लॉक हैं: सेवा ब्लॉक, प्रशासनिक और शैक्षणिक ब्लॉक, छात्रावास ब्लॉक, स्टूडियो अपार्टमेंट। परिसर में एक क्रॉस डिसेबिलिटी अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (सीडीईआईसी) भी शामिल है, जो जल्द ही चालू हो जाएगा। 

संस्थान में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायता और उपकरण वितरित करने के लिए एक प्रधानमंत्री दिव्यांग केन्द्र (पीएमडीके) भी है। कार्यक्रम का समापन एनआईएमएचआर के निदेशक डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने इस अवसर को सफल बनाने में सहयोग के लिए विशिष्ट अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Dr. Virendra Kumar , Dr Virendra Kumar , Dr. Virendra Kumar Khatik , BJP , Bharatiya Janata Party , National Institute of Mental Health Rehabilitation , NIMHR , Sehore , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD