Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जयंत चौधरी ने कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा चालित मोबाइल प्रशिक्षण केन्द्रों का शुभारंभ किया

एनएसडीसी ने वंचित समुदायों को कौशल प्रशिक्षण देने और उन्हें सशक्त बनाने के वास्‍ते सौर सामुदायिक केंद्र लॉन्च करने के लिए डेल टेक्नोलॉजीज के साथ साझेदारी की

Jayant Chaudhary, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, MSDE, BJP, Bharatiya Janata Party, National Skill Development Corporation, NSDC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jan 2025

Last updated on: Jan 17, 2025, 00:00 IST

कौशल विकास को बढ़ावा देने और वंचित समुदायों तक इसका लाभ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी ने आज कौशल भवन में सोलर कम्युनिटी हब मोबाइल वैन प्रशिक्षण इकाइयों को हरी झंडी दिखाई। 

यह परिवर्तनकारी पहल राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी), लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन, डेल टेक्नोलॉजीज और स्थानीय हितधारकों के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है। इस कार्यक्रम के दौरान श्री जयंत चौधरी ने कहा, "सौर ऊर्जा से चलने वाली ये मोबाइल प्रशिक्षण इकाइयां शिक्षा और अवसरों को सीधे वंचित समुदायों के दरवाज़े तक पहुंचाकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए एक अभिनव दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करती हैं। 

उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ डिजिटल और वित्तीय साक्षरता पर ध्यान केंद्रित करके, यह पहल वंचित समुदायों में कौशल की कमी को दूर कती है और समावेशी विकास को बढ़ावा देती है।" श्री चौधरी ने क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2025 रैंकिंग में भारत को दूसरा स्थान मिलने पर गर्व व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे परिवर्तनकारी क्षेत्रों में हमारे देश की नेतृत्व क्षमता को दर्शाती करती है। उन्‍होंने कहा, "इस गति को आगे बढ़ाते हुए, डेल टेक्नोलॉजीज लक्षित सामुदायिक आउटरीच, रणनीतिक साझेदारी और आवश्यक डिजिटल संसाधनों तथा कार्यक्रमों तक पहुंच प्रदान करके 2030 तक एक अरब लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने के अपने वैश्विक लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है। 

हम सब मिलकर एक कुशल और डिजिटल रूप से समावेशी भारत का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।" इस कार्यक्रम में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के सचिव श्री अतुल कुमार तिवारी तथा एनएसडीसी के सीईओ एवं एनएसडीसी इंटरनेशनल के एमडी श्री वेद मणि तिवारी भी उपस्थित थे।

सोलर कम्युनिटी हब सौर ऊर्जा से चलने वाली अत्याधुनिक मोबाइल प्रशिक्षण इकाइयां हैं, जिन्हें वंचित समुदायों को प्रभावशाली कौशल प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह कार्यक्रम सोलर कम्युनिटी हब की राष्ट्रव्यापी तैनाती की शुरुआत का प्रतीक है, जिसमें सिक्किम, आंध्र प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के जिलों में संचालित होने वाली सात वैन शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2025 में इस कार्यक्रम का विस्तार सात नए जिलों तक किया जाएगा और इससे समुदाय के युवाओं, छात्रों, महिलाओं तथा बुजुर्गों सहित अतिरिक्त 58 लाख लोगों के लाभान्वित होने की उम्मीद है। लैपटॉप, पोर्टेबल फर्नीचर, जीपीएस सिस्टम, माइफाइ राउटर, पैनिक बटन और ब्लूटूथ-सक्षम स्पीकर जैसी उन्नत सुविधाओं से लैस ये केंद्र डिजिटल और वित्तीय साक्षरता, तकनीकी विशेषज्ञता, साइबर सुरक्षा और जनरेटिव एआई से परिचय सहित विविध विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। 

सहयोगात्मक प्रयास के माध्यम से विकसित यह कार्यक्रम स्किल इंडिया मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप है। प्रौद्योगिकी और नवाचार को एकीकृत करके, यह पहल डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने और सार्थक साझेदारी के माध्यम से टिकाऊ विकास को आगे बढ़ाने के लिए डेल टेक्नोलॉजीज की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के बारे में

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) देश में कौशल परितंत्र का प्रमुख वास्तुकार है। यह भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के तहत एक अद्वितीय सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) उद्यम है। एनएसडीसी की स्थापना निजी क्षेत्र की भागीदारी के लिए कौशल परितंत्र को उत्प्रेरित करने और कुशल व्यावसायिक प्रशिक्षण पहलों का निर्माण करने तथा देश के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कौशल भारत मिशन के लिए रणनीतिक कार्यान्वयन और ज्ञान भागीदार बनने के लिए की गई थी। 

एनएसडीसी उन उद्यमों, स्टार्ट-अप्स, कंपनियों और संगठनों को सहायता प्रदान करता है जो संभावित कार्यबल को भविष्य के कौशल में अवसरों की पेशकश करके प्रभाव पैदा कर रहे हैं। यह संगठन पात्र संस्थाओं को वित्तीय सहायता, उम्मीदवारों को अन्य नवीन वित्तीय उत्पादों के साथ-साथ रियायती ऋण और रणनीतिक साझेदारी का निर्माण करके कौशल में निजी क्षेत्र की पहल को बढ़ाने, उनकी मदद और समन्वय करने के लिए उपयुक्त मॉडल विकसित करता है।

डेल टेक्नोलॉजीज के बारे में

डेल टेक्नोलॉजीज संगठनों और लोगों को अपना डिजिटल भविष्य बनाने और उनके काम करने, रहने तथा खेलने के तरीके को बदलने में मदद करती है। यह ग्राहकों को इस डेटा युग में उद्योग की सबसे व्यापक और सबसे नवीन प्रौद्योगिकी तथा सेवा पोर्टफोलियो प्रदान करती है।

 

Tags: Jayant Chaudhary , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship , MSDE , BJP , Bharatiya Janata Party , National Skill Development Corporation , NSDC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD