Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

त्रि-सेवा वयोवृद्ध दिवस और सेना दिवस वज्र कोर द्वारा मनाया गया

Military, Vajra Corps, TRI Services Veterans Day, Lieutenant General Ajay Chandpuria, Army Day, Vajra War Memorial,Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 15 Jan 2025

Last updated on: Jan 15, 2025, 00:00 IST

वज्र कोर ने 9वें त्रि-सेवा वयोवृद्ध दिवस और 77वें सेना दिवस को सम्मान, कृतज्ञता और सौहार्द के मार्मिक प्रदर्शन के साथ मनाया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उन वयोवृद्धों के निस्वार्थ बलिदान और अमूल्य योगदान का सम्मान किया गया जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। भारत के पहले सेना कमांडर-इन-चीफ, दिवंगत फील्ड मार्शल कोडंडेरा मडप्पा करिअप्पा की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में 14 जनवरी को प्रतिवर्ष वयोवृद्ध दिवस मनाया जाता है, 15 जनवरी को मनाया जाने वाला सेना दिवस, 1949 में भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में उनकी ऐतिहासिक नियुक्ति का स्मरण कराता है।

समारोह की शुरुआत वज्र युद्ध स्मारक पर एक भव्य पुष्पांजलि समारोह के साथ हुई, जहां लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया, एवीएसएम, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) वज्र कोर ने शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी , तीनों सेवाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वयोवृद्धों ने भी राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। वज्र सैनिक संस्थान में आयोजित एक बातचीत और अभिनंदन कार्यक्रम में 200 से अधिक वयोवृद्ध, वीर नारियों और उनके परिवारों ने भाग लिया इस अवसर पर सेना के पाइप बैंड द्वारा बजाए गए "वी फॉर वेटरन्स" की प्रेरक धुनों से गूंज उठा।

वज्र वेटरन्स सहायता केंद्र, सेना कल्याण प्लेसमेंट संगठन, रक्षा पेंशन संवितरण कार्यालय और जिला सैनिक बोर्ड द्वारा मौके पर ही सहायता प्रदान कर वेटरन्स और उनके परिवारों की शिकायतों का समाधान किया गया I

 

Tags: Military , Vajra Corps , TRI Services Veterans Day , Lieutenant General Ajay Chandpuria , Army Day , Vajra War Memorial , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD