Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरपाल सिंह चीमा ने नगर पंचायत दिड़बा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से लोगों की ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा करने का आह्वान किया

हरपाल सिंह चीमा ने अध्यक्ष मनिंदर सिंह और उपाध्यक्ष जसप्रीत कौर को सम्मानित किया

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Maninder Singh, Jaspreet Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 14 Jan 2025

Last updated on: Jan 14, 2025, 00:00 IST

हाल ही में हुए नगर पंचायत दिड़बा के आम चुनावों में विजयी पार्षदों में से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया आज उपमंडल मजिस्ट्रेट श्री राजेश शर्मा के नेतृत्व में उपमंडल परिसर दिड़बा में संपन्न हुई, जिसके तहत सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मनिंदर सिंह को अध्यक्ष तथा जसप्रीत कौर को उपाध्यक्ष चुना।

इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने अध्यक्ष मनिंदर सिंह और उपाध्यक्ष जसप्रीत कौर को बधाई दी और उन्हें पूरे समर्पण और उत्साह के साथ काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मनिंदर सिंह आम आदमी पार्टी के पुराने और सक्रिय युवा नेता हैं और नगर पंचायत के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से दोनों प्रमुख पदाधिकारियों का चुनाव करके एक मिसाल कायम की है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के विजन को कायम रखते हुए नगर पंचायत दिड़बा की पूरी टीम लोगों से किए गए हर वादे को ईमानदारी और समर्पण के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही नगर पंचायत की टीम ने विकास कार्य भी शुरू कर दिए हैं, जिसके तहत दिड़बा में जल्द ही दो बहु-करोड़ रुपये की जनहितैषी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी जिनमे सामाजिक अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए लगभग 2.25 करोड़ रुपये की लागत से एक कम्युनिटी हॉल और खिलाडियों के लिए एक इनडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं है तथा योजनाबद्ध तरीके से प्रत्येक ग्रामीण व शहरी क्षेत्र का समग्र विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री के ओएसडी तपिंदर सिंह सोही, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन प्रीतम सिंह पीतू, मार्केट कमेटी संगरूर के चेयरमैन अवतार सिंह एलवाल, कार्यकारी अधिकारी चंद्र प्रकाश वधवा सहित अन्य अधिकारी व सभी पार्षद भी उपस्थित थे ।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Maninder Singh , Jaspreet Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD