Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला

 

राजनाथ सिंह ने युवाओं से 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Viksit Bharat, IIMT University, Meerut, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेरठ (उत्तर प्रदेश) , 11 Jan 2025

Last updated on: Jan 11, 2025, 00:00 IST

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से अपनी क्षमता को विस्तार देने और 2047 तक 'विकसित भारत' बनने की दिशा में भारत की यात्रा के साथ अपनी आकांक्षाओं को जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मेरठ में 11 जनवरी, 2025 को आईआईएमटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में देश के युवा प्रबुद्ध दिमागों की निर्णायक भूमिका को रेखांकित किया। 

श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि युवाओं के सपने, प्रतिबद्धता और सोच भारत को दुनिया में एक नई पहचान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र की सामर्थ्य उसके युवा दिमाग के ज्ञान, कौशल और दृढ़ संकल्प में निहित है। श्री राजनाथ सिंह ने एक कहावत 'हर युग के अपने नायक होते हैं' का उल्लेख करते हुए युवाओं को देश के भविष्य का नायक बताया। 

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि युवाओं की सबसे बड़ी शक्ति उनका आशावाद है, जो हर कठिनाई में अवसर देखने की साहस प्रदान करता है। रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में वैश्विक मंच पर देश के बढ़ते कद का जिक्र किया और कहा कि आज जब भारत बोलता है, तो पूरी दुनिया सुनती है। 

उन्होंने कहा कि भारत ने एक मजबूत, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में बड़ी प्रगति की है, जो अपनी धरती पर अत्याधुनिक रक्षा उपकरण बना रहा है और यहां तक ​​कि अन्य देशों को निर्यात भी कर रहा है। श्री सिंह ने कहा कि भारत ने तीसरे सबसे बड़े स्टार्ट-अप हब के रूप में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है और 100 से अधिक यूनिकॉर्न के साथ, यह नवाचार तथा उद्यमिता के भविष्य को आकार दे रहा है।

श्री राजनाथ सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकार के प्रयासों के कारण देश में बने अवसरों के माहौल का सर्वोत्तम उपयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तीन चीजों - ईश्वर में विश्वास, अपनी क्षमताओं पर भरोसा और सर्वोत्तम परिणामों की आशा को हमेशा याद रखने का आग्रह किया।

रक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों से कहा आज भारत स्वयं को सबसे मजबूत देशों में से एक के रूप में स्थापित कर रहा है। हमारे युवा नये आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि आपके पास एक विचार और कौशल है और आप कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं, तो आपके पास अवसरों या संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। 

श्री सिंह ने कहा कि आज भारत परिवर्तन, नवाचार और गतिशीलता का गवाह बन रहा है। यह नवाचार एवं गतिशीलता तथा परिवर्तन की क्षमता ही है जो एक नेता और अनुयायी के बीच अंतर करती है। श्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से देश के इतिहास, संस्कृति और मूल्यों से जुड़े रहने का आग्रह किया, क्योंकि ये चुनौतियों एवं संदेह के समय में मूल्यवान सबक प्रदान कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि जब आप व्यक्तिगत उपलब्धियों से आगे बढ़ते हैं और सामाजिक बेहतरी के बारे में सोचते हैं, तो आप कुछ ऐसा हासिल करते हैं जिससे यह सुनिश्चित हो जाता है कि आपको जीवन भर याद रखा जाएगा। रक्षा मंत्री ने स्वामी विवेकानन्द को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की क्योंकि 12 जनवरी को उनकी जयंती है और इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री राजनाथ सिंह ने स्वामी विवेकानन्द को भारत का पहला 'वैश्विक युवा' बताते हुए युवाओं से उनकी शिक्षाओं और दृष्टिकोण से प्रेरणा लेने को कहा।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Viksit Bharat , IIMT University , Meerut , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD