Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. अजय गुप्ता ने पेंशन शिविर आयोजित कर शीघ्र कार्यान्वयन का आश्वासन दिया

Dr. Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 11 Jan 2025

Last updated on: Jan 11, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज अंनगढ़ फकीर सिंह कॉलोनी और शास्त्री मार्केट में पेंशन लगवाने की  कैंप लगाए। विधायक डॉ गुप्ता ने मौके पर ही भारी संख्या में जरूरतमंद लोगों के बुढ़ापा,विधवा और अंगहीन पेंशन फार्म भरवाए। कैंप में मौके पर ही पेंशन भरने वाले क्लर्क और सुविधा केंद्र में कार्य करने वाले मुलाजिमों  को बुलाया गया। 

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस तरह के कैंपों का वह लगातार केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक इलाके में करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कैंप में लोगों ने उनको बताया कि वह पिछले कई महीनो से अपनी पेंशन लगवाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने विधायक डॉ गुप्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज एक ही दिन में उनके पेंशन के फॉर्म भरे जा सके हैं। 

विधायक गुप्ता ने कहा कि पेंशन के फॉर्म भरे ही नहीं गए, इनको जल्द लागू भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशन लगाने वाले कैंप में लोग अपना आधार कार्ड, अपनी फोटो,वोटर कार्ड और बैंक की पासबुक साथ लेकर आए। उन्होंने कहा कि लोगों से राशन कार्ड ना बनने की भी शिकायतें मिल रही है। 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द पोर्टल शुरू हो जाएगा और सभी के शेष रहते राशन कार्ड और नीले कार्ड बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि पी एम ए यू के अंतर्गत लोगों के मकान की छते बदलने के भी प्रत्येक सप्ताह कैंप लगाने का सिलसिला जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज फकीर सिंह कॉलोनी के लोगों ने भी अपने घरो की टूटी और लक्कड़ के बालों की छते दिखाई है। उन्होंने कहा कि अगली सप्ताह इसी स्कूल में

पी एम ए यू का भी कैंप लगाया जाएगा।विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि फकीर सिंह कॉलोनी, गुजराती बस्ती, बांग्ला बस्ती और भद्रकाली में भी आने वाले दिनों में पेंशन और पी एम ए यू के कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग इन कैंपों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान की सरकार लोगों के प्रत्येक तरह की सहुलते देने के लिए वचनबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि लोगों का किसी भी तरह का समय बर्बाद ना हो जिस कारण अधिकारियों को लोगों के बीच लाकर सहुलते  प्रदान करवाई जा रही है।

 

Tags: Dr. Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD