Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आप के कुन्दन गोगिया पटियाला के मेयर चुने गये

मेयर गोगिया के नेतृत्व में पटियाला का सर्वांगीण विकास होगा : अमन अरोड़ा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Dr. Balbir Singh, Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, Harmeet Singh Pathanmajra, Kundan Gogia, Dr. S.S Ahluwalia, Dr. Sunny Singh Ahluwalia, Sunny Singh Ahluwalia
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 10 Jan 2025

Last updated on: Jan 10, 2025, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। पटियाला में पार्टी के एमसी कुंदन गोगिया को सर्वसम्मति से नगर निगम का मेयर चुना गया है। उनके साथ हरिंदर कोहली को सीनियर डिप्टी मेयर के रूप में चुना गया है और जगदीप जग्गा डिप्टी मेयर बने हैं।

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, बरिंदर गोयल, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के साथ यहां एक प्रेस कांफ्रेंस कर पटियाला नगर निगम के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। मीडिया को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने आज के दिन को पटियाला के लिए ऐतिहासिक बताया और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व को इसका इसका श्रेय दिया।

अरोड़ा ने कहा कि तीनों पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया, जो पारदर्शी और प्रभावी शासन देने के प्रति आप पार्षदों की एकता और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता की सराहना की और कहा, "जब कुंदन गोगिया जैसे समर्पित स्वयंसेवक को पटियाला जैसे शहर का नेतृत्व सौंपा जाता है, तो यह आम आदमी पार्टी के जमीनी स्तर के सदस्यों पर विश्वास को दर्शाता है।

आप ने हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों में भारी जीत दर्ज की थी और पटियाला नगर निगम की 53 में से 43 सीटें जीती थी। पंजाब भर में, पार्टी ने 977 वार्डों में से 522 वार्डों में विजयी हुई, जिसने स्थानीय निकायों में चुनावी सफलता का एक नया मानदंड स्थापित किया। 

पार्टी के प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस, भाजपा और शिअद-केवल 30% वार्डों तक ही सीमित रहे, जबकि स्वतंत्र उम्मीदवारों ने लगभग 15% वार्ड हासिल किए थे। अरोड़ा ने कहा कि कल (गुरुवार) 8 नगर परिषदों में आप उम्मीदवारों को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया। 

इन परिषदों में चीमा, मल्लांवाला, नरोट जयमल सिंह, घनौर, घग्गा, सनौर, देवी गढ़ और मक्खू शामिल थे। अमन अरोड़ा ने आप नेतृत्व पर भरोसा जताया और कहा कि नई टीम पार्टी के सुशासन और जन-केंद्रित विकास के वादों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। 

उन्होंने कहा कि पटियाला के विकास की जिम्मेदारी अब भरोसेमंद हाथों में है। मुझे विश्वास है कि मेयर कुंदन गोगिया के नेतृत्व में, पटियाला में अभूतपूर्व विकास और प्रगति होगी। आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पटियाला के लिए अपने घोषणापत्र में उल्लिखित पांच गारंटियों को पूरा करने के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई: 24/7 स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करना, प्रदूषण को कम करना और सार्वजनिक परिवहन में सुधार करना, अत्याधुनिक पार्किंग सुविधाओं का विकास, अपशिष्ट प्रबंधन समाधान और शहरी बुनियादी ढांचे एवं सड़कों का नवीनीकरण आदि।

उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि इन वादों पर तुरंत काम शुरू होगा और पंजाब सरकार निगम की विकास पहलों का पूरा समर्थन करेगी। अरोड़ा ने कहा, "आप परिवार अंदरूनी कलह पर ध्यान केंद्रित करने वाले अन्य राजनीतिक दलों के विपरीत, लोगों के लिए मिलकर काम करने में विश्वास करता है।

हम पटियाला के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए अन्य दलों के पार्षदों सहित सभी को साथ लेकर चलेंगे।'' उन्होंने पटियाला निवासियों को भी इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी और उन्हें आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी का पारदर्शी और विकासोन्मुख शासन आने वाले वर्षों में शहर को पूरी तरह बदल देगा और शहर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करेगा।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr. Balbir Singh , Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , Harmeet Singh Pathanmajra , Kundan Gogia , Dr. S.S Ahluwalia , Dr. Sunny Singh Ahluwalia , Sunny Singh Ahluwalia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD