Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीओएएस जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा किया

कैडेट को प्रोत्साहित करता है

Military, Chief of the Army Staff, COAS, General Upendra Dwivedi, Republic Day, Republic Day 2025, NCC Republic Day Camp, NCC Republic Day Camp 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jan 2025

Last updated on: Jan 09, 2025, 00:00 IST

थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 09 जनवरी, 2025 को दिल्ली कैंट में एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड कैंप का दौरा किया। उन्होंने कैडेटों को उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया और इस तथ्य पर जोर दिया कि राष्ट्र की सेवा सशस्त्र बलों से कहीं बढ़कर है। 

एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि एनसीसी द्वारा रखी गई नींव उन्हें हर क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए तैयार करती है। सेना प्रमुख ने सेवा और राष्ट्र निर्माण में एनसीसी के निस्वार्थ प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कई सामुदायिक कार्यक्रमों- रक्तदान अभियानों, पर्यावरण संरक्षण पहलों और सामाजिक जागरुकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए कैडेटों का प्रोत्‍साहन किया। 

सेना प्रमुख ने अपने कैडेट दिनों को याद करते हुए इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि आज के कैडेट विकसित भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कैडेटों को उनके सभी भावी प्रयासों में सफलता की कामना करते हुए अपने संबोधन का समापन किया तथा समृद्ध और मजबूत भारत के भावी नेताओं के रूप में उनकी भूमिका के महत्व पर बल दिया। 

उन्होंने प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को उद्धृत करते हुए कहा- "चुपचाप अपनी पहचान बनाओ, क्योंकि हवाएं तुम्हारी प्रशंसा करेंगी।" कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में थल सेना प्रमुख ने सेना, नौसेना, वायु सेना और बालिका कैडेटों की टुकड़ियों से बने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। 

उन्होंने मिजोरम के सरकारी हाई स्कूल द्वारा एक बैंड प्रदर्शन देखा। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सामाजिक जागरुकता कार्यक्रमों और सामुदायिक विकास अभियानों को दर्शाते हुए थीम आधारित ‘फ्लैग एरिया’ की तैयारी में कैडेटों द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

एनसीसी कैडेटों ने स्थिर और कार्यात्मक जहाज मॉडल दोनों में मॉडल निर्माण के अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कैडेटों ने संगीत, गायन और अन्य कला प्रदर्शन के माध्यम से अपनी संस्कृति और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

 

Tags: Military , Chief of the Army Staff , COAS , General Upendra Dwivedi , Republic Day , Republic Day 2025 , NCC Republic Day Camp , NCC Republic Day Camp 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD