Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

रक्षा निखिल खडसे ने अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए एनसीओई जगतपुर की प्रशंसा की

Raksha Nikhil Khadse, Bharatiya Janata Party, BJP, National Centre of Excellence, NCOE, Jagatpur, Odisha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जगतपुर (ओडिशा) , 08 Jan 2025

Last updated on: Jan 08, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने आज ओडिशा के जगतपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) , राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) का दौरा किया। इस दौरान राज्य मंत्री श्रीमती खडसे ने जगतपुर स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की उपलब्धियों की सराहना की। 

यह कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग में परमिन्दर सिंह, पी रोजी देवी, एल नेहा देवी जैसे अंतरराष्ट्रीय एथलीटों और चैंपियनों को तैयार करने के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरा है। राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने हाल ही में हुए एशियाई खेलों और पैरा एशियाई खेलों में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। 

श्रीमती रक्षा खडसे ने कहा कि इसका श्रेय इस प्रतिष्ठित केंद्र में उपलब्ध कराई गई अत्याधुनिक खेल विज्ञान के साथ-साथ कोचिंग पद्धति को जाता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। 

‘खेलो इंडिया’ जैसी क्रांतिकारी पहल युवा एथलीटों के बाधाओं को तोड़ने और वैश्विक पहचान प्राप्त करने के लिए सशक्त बना रही है। राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, जगतपुर इन पहलों की सफलता का उदाहरण है, जो एक उत्कृष्ट प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में कार्य कर रहा है जहां प्रतिभा को निखारा जाता है और चैंपियन बनाए जाते हैं।

राज्य मंत्री श्रीमती खडसे ने देश को गौरवान्वित करने के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, जगतपुर के प्रशिक्षकों, कर्मचारियों और एथलीटों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने दोहराया कि युवा मामले और खेल मंत्रालय हमारे एथलीटों को विश्व स्तरीय सुविधाएं, बुनियादी ढांचा और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Raksha Nikhil Khadse , Bharatiya Janata Party , BJP , National Centre of Excellence , NCOE , Jagatpur , Odisha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD