Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

मेयर चुनाव के खिलाफ कोर्ट जाएगी आप

एक बार फिर बीजेपी चंडीगढ़ की जनता के साथ धोखा करने को तैयार

Dr. S.S Ahluwalia, Dr. Sunny Singh Ahluwalia, Sunny Singh Ahluwalia, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jan 2025

Last updated on: Jan 07, 2025, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए 24 जनवरी को चुनाव कराने के डिप्टी कमिश्नर के नोटिफिकेशन के खिलाफ कोर्ट जाएगी। भाजपा ने एक बार फिर चंडीगढ़ नगर निगम में लोकतंत्र की हत्या करने के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रची है। इन बातों का प्रगटावा आप चंडीगढ़ के सहप्रभारी एवं पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एसएस आहलूवालिया ने किया।

डॉ. आहलूवालिया ने कहा कि सरकारी अधिकारियों पर दबाव डालकर मेयर का कार्यकाल 11 महीने का कर दिया गया, जबकि कानून के मुताबिक मेयर का कार्यकाल एक साल का होता है। मेयर कुलदीप कुमार का कार्यकाल 19 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है, लेकिन एक महीने पहले बीजेपी ने एक साजिश के तहत इसे खत्म कर दिया।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मेयर चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा गलत तरीके से पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह द्वारा कुलदीप कुमार के वोट रद्द कर लोकतंत्र की हत्या की गई थी। जिसके विरुद्ध माननीय उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की गई। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कुलदीप कुमार को मेयर घोषित किया था।

डॉ. आहलूवालिया ने कहा कि इस बार भी भाजपा ने चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर चुनाव के दौरान लोकतंत्र की हत्या करने की योजना बनाई है, इसे किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। भाजपा पूरे देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। जिसके कई उदाहरण पिछले दिनों अलग-अलग राज्यों से सामने आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रशासन ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में गुप्त मतपत्र के बजाय हाथ उठाकर मतदान की मांग को खारिज कर दिया। 

पिछले वर्ष गुप्त मतपत्र से हुए मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने पेन का निशान लगाकर मेयर कुलदीप कुमार की वोटों को खारिज कर दिया था। गुप्त मतपत्रों से दोबारा चुनाव एक बार फिर बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। आम आदमी पार्टी इस पूरी साजिश के खिलाफ कोर्ट जाएगी और चंडीगढ़ की जनता के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

 

 

Tags: Dr. S.S Ahluwalia , Dr. Sunny Singh Ahluwalia , Sunny Singh Ahluwalia , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD