Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

नौसेना प्रमुख ने गणतंत्र दिवस शिविर 2025 में एनसीसी कैडेटों की सराहना की

एनसीसी और भारतीय नौसेना के बीच सहयोग को सहक्रियाशीलता और साझेदारी का श्रेष्ठ उदाहरण बताया

Military, Chief of the Naval Staff, CNS, Admiral Dinesh K Tripathi, National Cadet Corps, NCC, Republic Day, Republic Day 2025, Republic Day Camp, Republic Day Camp 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jan 2025

Last updated on: Jan 06, 2025, 00:00 IST

नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने 06 जनवरी, 2024 को दिल्ली कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2025 का दौरा किया। अपने संबोधन में उन्होंने एनसीसी कैडेटों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और बड़ी संख्या में उपस्थिति की सराहना की। 

उन्होंने कैडेटों से उच्च भावना और उत्साह के साथ देश के हर कोने में एनसीसी के सिद्धांतों को पहुंचाने को प्रेरित किया। एडमिरल त्रिपाठी ने एनसीसी के स्वच्छता पखवाड़ा, वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, कैंसर जागरूकता जैसे सामुदायिक विकास कार्यक्रमों और पुनीत सागर अभियान जैसी पहल की भी सराहना की जो सामाजिक जागरूकता बढ़ाते हैं और राष्ट्र निर्माण में सहायक हैं।

नौसेना प्रमुख ने एनसीसी की उत्कृष्टता बढ़ाने में अनुकरणीय दूरदर्शिता और नेतृत्व के लिए एनसीसी महानिदेशक की सराहना की। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचार 'उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए' भी दोहराया और कहा कि दुनिया में सबसे युवा आबादी वाले देश के रूप में एनसीसी लघु भारत का प्रतिनिधित्व करता है जो देश को विकसित भारत की ओर ले जाएगा। 

एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि कैडेट इस शिविर में एकता और अनुशासन का आदर्श वाक्य, और देशभक्ति, प्रतिबद्धता और सामाजिक सेवा के जो मूल मूल्य अपनाएंगे वह उन्हें आदर्श नागरिक बनने में सहायक होगा। नौसेना प्रमुख ने कैडेटों को सफल होने और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए, व्यक्ति में दृष्टिकोण और योग्यता, आत्म-विश्वास, चरित्र और प्रतिबद्धता तथा आत्म-अनुशासन के मिश्रण का मंत्र दिया। 

कैडेटों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को उद्धृत किया कि यह आप जैसे युवाओं की शक्ति के कारण ही है कि पूरा विश्व भारत की ओर आशा और उम्मीदों के साथ देख रहा है। नौसेना अध्यक्ष ने एनसीसी और भारतीय नौसेना के बीच सहयोग को तालमेल और साझेदारी का एक श्रेष्ठ उदाहरण बताया। 

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 200 से अधिक एनसीसी कैडेटों ने एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया, 100 कैडेटों ने गोवा, कोच्चि और विजाग में नौकायन का प्रशिक्षण लिया, लगभग 250 कैडेटों ने विजाग और मुंबई में समुद्री प्रशिक्षण प्राप्त किया, 20 कैडेटों ने 1 प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के नौसेना जहाज़ पर यात्रा की और विदेश में तैनाती के रूप में 10 देशों का दौरा किया। 

इसके अलावा 150 कैडेटों ने मुंबई से विजाग तक आईएनएसवी तरंगिनी पर समुद्री यात्रा की। नौसेना अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय नौसेना ने आईएनएस शिवाजी, लोनावाला में अखिल भारतीय नौसैनिक शिविर और आईएनएस चिल्का में अखिल भारतीय नौकायन रेगाटा भी आयोजित किया जिसमें कैडेटों ने वैश्विक अनुभव प्राप्त करने के लिए नौसेना के जहाजों पर विदेश में तैनाती के रूप में विभिन्न देशों का दौरा किया। 

नौ सेना अध्यक्ष ने तटीय सुरक्षा अभ्यास सी विजिल में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेटों की भागीदारी की प्रशंसा की और उन्हें  नौसेना विंग प्रशिक्षण गतिविधियों में भारतीय नौसेना के निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया। नौसेना अध्यक्ष ने दिवंगत प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए और उनकी प्रसिद्ध कविता 'कदम मिला कर चलना होगा' सुनाई।

नौसेना अध्यक्ष ने 'हॉल ऑफ फेम' का दौरा किया, जहां उन्हें एनसीसी के समृद्ध इतिहास तथा सेना, नौसेना और वायु सेना के उसके तीनों समर्पित संवर्गों और प्रशिक्षण तथा उपलब्धियों की जानकारी दी गई। नौ सेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने एनसीसी ऑडिटोरियम में प्रतिभाशाली कैडेटों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा।

 

Tags: Military , Chief of the Naval Staff , CNS , Admiral Dinesh K Tripathi , National Cadet Corps , NCC , Republic Day , Republic Day 2025 , Republic Day Camp , Republic Day Camp 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD