Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने समग्र क्षेत्रीय केंद्र मदुरै की सेवाओं का उद्घाटन किया और इसके नए भवन का शिलान्यास किया

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री दिव्यांग केंद्र (पीएमडीके) योजना के तहत 120 लाभार्थियों को सहायता उपकरण वितरित किए

Dr. Virendra Kumar, Dr Virendra Kumar, Dr. Virendra Kumar Khatik, BJP, Bharatiya Janata Party, Composite Regional Centre, CRC, National Institute for Empowerment of Persons with Multiple Disabilities, NIEPMD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मदुरै (तमिलनाडु) , 04 Jan 2025

Last updated on: Jan 04, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं  अधिकारिता मंत्री (एसजेएंडई), डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज समग्र क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी), मदुरै की सेवाओं के उद्घाटन और समग्र क्षेत्रीय केंद्र मदुरै के नए भवन के शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय बहुदिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीएमडी) चेन्नई, सीआरसी-मदुरै, राज्य सरकार के अधिकारी, पुनर्वास विशेषज्ञ, गैर सरकारी संगठन, दिव्यांगजन और उनके माता-पिता उपस्थित थे।

इस केंद्र की स्थापना भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के कौशल विकास, पुनर्वास और सशक्तीकरण के उद्देश्य से दिसंबर, 2023 में तमिलनाडु सरकार द्वारा मदुरै में विलापुरम के तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड में उपलब्ध कराए गए अस्थायी भवन में की गई थी। 

तमिलनाडु सरकार ने सीआरसी भवन के निर्माण के लिए मदुरै के वाई. पुदुपट्टी में 5.05 एकड़ भूमि आवंटित की है। नए सीआरसी मदुरै भवन का निर्माण अनुमानित 36.41 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसमें सेवा व योजनाएं, प्रशासनिक भवन, मानव संसाधन विकास कार्यक्रमों के लिए कक्षाएं, क्रॉस डिसेबिलिटीज अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (सीडीईआईसी) इकाई जैसे विभिन्न ब्लॉक शामिल हैं और इसमें दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए बाधा-मुक्त पहुंच के साथ एक सार्वभौमिक रूप से तैयार की गई संरचना होगी। 

यह सुविधा तमिलनाडु के दक्षिणी क्षेत्र में कार्य करेगी। यह ऐतिहासिक पहल कौशल विकास और पुनर्वास के माध्यम से दिव्यांग जनों को सशक्त बनाने, सभी के लिए समावेशिता और पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। 

इस कार्यक्रम के माध्यम से केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री दिव्यांग केंद्र (पीएमडीके) योजना के तहत 120 लाभार्थियों को 186 सहायक उपकरण वितरित किए, जिनकी कीमत 22,63,000 रुपये थी। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने यात्रा के दौरान मदुरै में नशा मुक्ति केंद्र का भी दौरा किया, जहां उन्होंने केंद्र में उपचार और परामर्श प्राप्त कर रहे युवाओं से बातचीत की।

 

Tags: Dr. Virendra Kumar , Dr Virendra Kumar , Dr. Virendra Kumar Khatik , BJP , Bharatiya Janata Party , Composite Regional Centre , CRC , National Institute for Empowerment of Persons with Multiple Disabilities , NIEPMD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD