Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

द्रौपदी मुर्मु ने केएलई कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Pralhad Joshi, KLE Cancer Hospital, Belagavi, Karnataka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेलगावी (कर्नाटक) , 03 Jan 2025

Last updated on: Jan 03, 2025, 00:00 IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (3 जनवरी, 2025) कर्नाटक के बेलगावी में केएलई कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि एक वैश्विक अध्ययन के अनुसार, कैंसर दुनिया में मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। एक अनुमान के अनुसार 2022 में दुनिया भर में कैंसर के 20 मिलियन नए मामले सामने आए और 9.7 मिलियन मौतें हुईं। 

भारत में, कैंसर के मामले हर एक लाख लोगों पर लगभग 100 मरीज हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, 2020 की तुलना में 2025 में भारत में कैंसर के मामलों में लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान किया गया है।

राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पेशेवरों का यह कर्तव्य है कि वे व्यापक तौर पर सेवा प्रदान करें, जो कैंसर रोगियों की शारीरिक और मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर द्वारा कहे गए सहानुभूति और करुणा के हर शब्द में उसके रोगी के जीवन को बेहतर बनाने की शक्ति होती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि कैंसर के कारणों, निदान और उपचार के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। हमारे सामने ऐसे कई मामले आते हैं, जहां या तो रोगी और परिवार के लोगों की अधूरी जानकारी के कारण या फिर आर्थिक तंगी के कारण बीमारी के निदान और उपचार में देरी हो जाती है। 

कैंसर के मामले में यह घातक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी बीमारियों के खिलाफ लड़ाई एक सामूहिक प्रयास है। उन्होंने सभी से मिलकर एक ऐसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बनाने का आग्रह किया, जो विश्वस्तरीय होने के साथ-साथ रोगी-केंद्रित और न्यायसंगत भी हो।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमने देखा है कि कुछ परिवारों में लड़कों के स्वास्थ्य को लड़कियों से ज़्यादा महत्व दिया जाता है। पुरुषों और महिलाओं के मामले में यह अंतर बाद में भी देखने को मिलता है। कई बार परिवार की महिलाओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय पर निदान और उपचार नहीं मिल पाता। 

उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई भी देरी, खास तौर पर कैंसर के मामले में, बहुत गंभीर हो सकती है। उन्होंने हर घर से महिलाओं को अपनी समस्याएं साझा करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के हर सदस्य को महिलाओं के स्वास्थ्य को अधिक गंभीरता से लेने और उनकी देखभाल करने तथा उन्हें समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराने में सक्रिय योगदान देने की आवश्यकता है।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Pralhad Joshi , KLE Cancer Hospital , Belagavi , Karnataka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD