Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डी.सी. आशिका जैन ने सिविल अस्पताल कुराली में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया

इनडोर मरीजों के लिए एस.एम.ओ. को 70 कंबल सौंपे

Aashika Jain, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, S.A.S. Nagar, S.A.S. Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Pradhan Mantri Jan Aushadhi Kendra, Civil Hospital Kurali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 03 Jan 2025

Last updated on: Jan 03, 2025, 00:00 IST

रेड क्रॉस के मिशन के अनुसार मानव सेवा के अपने निरंतर प्रयासों में, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज सिविल अस्पताल कुराली में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने सिविल अस्पताल कुराली के एस.एम.ओ. को इनडोर मरीजों के लिए 70 कंबल भी सौंपे।

डिप्टी कमिश्नर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि नए खोले गए फार्मेसी स्टोर में बाजार की तुलना में 70 से 80 प्रतिशत सस्ती दरों पर जेनेरिक दवाइयाँ उपलब्ध होंगी। स्टोर का संचालन जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा किया जाएगा। एक क्वालिफाइड फार्मासिस्ट को स्टोर पर रखा गया है जो सुबह 9 से शाम 5 बजे तक स्टोर पर मौजूद रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह जन औषधि केंद्र जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मानवता की सेवा के रूप में संचालित किया जा रहा जिले का तीसरा केंद्र है। इससे पहले जिला अस्पताल मोहाली और सिविल अस्पताल खरड़ में ये केंद्र सफलतापूर्वक चल रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर जो जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं, ने आगे कहा कि इसके अलावा, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा एक मोबाइल टेस्टिंग वैन पहले ही शुरू की जा चुकी है। 

यह टेस्टिंग वैन जिला अस्पताल की मेडिकल टीम की मदद से जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा लगाए जा रहे मेडिकल कैंपों को कवर करती है। इसी तरह, उचित दरों पर एक एम्बुलेंस सेवा भी शुरू की गई है जिसे 7087087005 और 8427544403 पर डायल करके हासिल किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी जरूरतमंद लोगों की मदद करके जिले में समर्पण भाव से काम करती है। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आश्वासन दिया कि पिछले साल सीएचसी कुराली का पब्लिक ऑडिट किया गया था और केस पंजाब सरकार को सौंप दिया गया है। 

जल्द ही इसे अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने वार्डों का दौरा भी किया और मरीजों का हालचाल जाना तथा वार्ड के लिए कंबल भी भेंट किए। इसके अलावा, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था करने के लिए जिला अस्पताल और पीजीआई की मदद से रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए हैं।    

उनके साथ सहायक आयुक्त (ज) डॉ. अंकिता कंसल, सहायक सिविल सर्जन डॉ रेनू सिंह, तहसीलदार खरड़ जसविंदर सिंह, सचिव जिला रेड क्रॉस हरबंस सिंह, एसएमओ डॉ. अमित अरोड़ा और चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनबीर कौर, डॉ. हरजिंदर कौर, डॉ. दविंदर गुप्ता, डॉ. साहिल कालिया, डॉ. मनुज शर्मा और डॉ. दिव्यांशु नड्डा भी थे।

 

Tags: Aashika Jain , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Pradhan Mantri Jan Aushadhi Kendra , Civil Hospital Kurali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD