Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पौंग में वाटर स्पोट्र्स गतिविधियोंके लिए औपचारिकताएं तुरंत करें पूर्ण : हेमराज बैरवा

पर्यटन गतिविधियों के संचालन में स्थानीय लोगों की सहभागिता हो सुनिश्चित

Himachal Admin, Hemraj Bairwa, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh,DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 02 Jan 2025

Last updated on: Jan 02, 2025, 00:00 IST

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पौंग बांध में वाटर स्पोट्र्स की गतिविधियां शीघ्र आरंभ करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में पौंग बांध में वाटर स्पोट्र्स गतिविधियों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई इसमें शिकारा, क्रूज इत्यादि चलाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निदेग्श भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में वॉटर स्पोर्ट्स तथा उससे जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा उनके संचालन को लेकर प्रशासन द्वारा एक सोसायटी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि जिले में पर्यटन गतिविधियों के संचालन में जहां स्थानीय लोगों की सहभागिता होनी चाहिए, वहीं इन गतिविधियों के विकास में भी स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों का सहयोग लिया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्थानीय लोगों की सहभागिता और आपसी तालमेल से क्षेत्र में वॉटर स्पोटर््स और उससे जुड़ी गतिविधियों को बेहतर तरीके से विकसित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। जिसके चलते पौंग क्षेत्र में जल क्रीड़ा और उससे संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश हैं कि पौंग क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से पहले से निर्मित या स्थापित एसेट्स का सही उपयोग किया जाए। जिससे पर्यटन गतिविधियों के संचालन में स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित होने के साथ क्षेत्र के युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। 

इस अवसर पर एडीसी विनय कुमार, एडीएम डा हरीश गज्जू, जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान, सीएमओ डा राजेश गुलेरी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Himachal Admin , Hemraj Bairwa , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD