Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सी.आर. पाटिल ने जारी की वर्ष 2024 के लिए देश की भूजल संसाधन की गतिशील आकलन रिपोर्ट

कुल वार्षिक जीडब्लू (भूजल) रिचार्ज में काफी वृद्धि (15 बीसीएम) हुई है और दोहन में कमी (3 बीसीएम) आई

C.R. Paatil, Chandrakant Raghunath Paatil, Union Minister for Jal Shakti , BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Dec 2024

Last updated on: Dec 31, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, श्री सी.आर. पाटिल ने 31.12.2024 को वर्ष 2024 के लिए पूरे देश की गतिशील भूजल संसाधन आकलन रिपोर्ट जारी की। यह आकलन केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्लूबी) और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जिसे विभिन्न हितधारकों द्वारा उपयुक्त हस्तक्षेप करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। 

आकलन के अनुसार, देश में कुल वार्षिक भूजल रिचार्ज  446.90 बिलियन क्यूबिक मीटर (बीसीएम) आंका गया है। प्राकृतिक निर्वहन के लिए एक आवंटन रखते हुए, वार्षिक दोहन योग्य भूजल संसाधन 406.19 बीसीएम आंका गया है। सभी उपयोगों के लिए वार्षिक भूजल दोहन 245.64 बीसीएम है। 

देश के लिए भूजल दोहन का औसत स्तर 60.47% है। देश में कुल 6746 आकलन की गई इकाइयों (ब्लॉक/मंडल/तालुका) में से, 4951 (73.4%) आकलन इकाइयों को 'सुरक्षित' के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 711 (10.5%) आकलन इकाइयों को "अर्ध-गंभीर" के रूप में वर्गीकृत किया गया है, 206 (3.05%) आकलन इकाइयों को 'गंभीर' के रूप में वर्गीकृत किया गया है और 751 (11.1%) आकलन इकाइयों को 'अति-शोषित' के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 

इनके अलावा, 127 (1.8%) आकलन इकाइयां हैं, जिन्हें 'खारे' के रूप में वर्गीकृत किया गया है क्योंकि इन इकाइयों में फ्रीएटिक एक्वीफायर्स में भूजल का प्रमुख हिस्सा खारा या लवणीय है। आकलन भूजल रिचार्ज में वृद्धि दर्शाता है, जिसके लिए मुख्य रूप से जल स्त्रोतो/टैंकों और जल संरक्षण संरचनाओं से रिचार्ज में वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। 

इसके अलावा, विश्लेषण 2023 के आकलन के आंकड़ों की तुलना में देश में 128 आकलन इकाइयों में भूजल की स्थिति में सुधार दर्शाता है। इसके अतिरिक्त, अति-शोषित, गंभीर और अर्ध-गंभीर इकाइयों के प्रतिशत में समग्र कमी भी देखी गई है।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्रालय में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की सचिव सुश्री देबाश्री मुखर्जी, अतिरिक्त सचिव (ए, आईसी और जीडब्ल्यू) श्री सुबोध यादव, और सीजीडब्ल्यूबी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार अम्बष्ट मौजूद थे।

प्रमुख बिंदु:

2017 के आकलन से 2024 में कुल वार्षिक भूजल रिचार्ज  में काफी वृद्धि (15 बीसीएम) हुई है और दोहन में कमी (3 बीसीएम) आई है। पिछले वर्ष की तुलना में वर्तमान आकलन वर्ष में रिचार्ज में थोड़ी कमी और दोहन में वृद्धि हुई है।

टैंकों, तालाबों और जल संरक्षण संरचनाओं से रिचार्ज में पिछले पांच आकलनों में लगातार वृद्धि देखी गई है। वर्ष 2024 में, यह 2023 के मुकाबले 0.39 बीसीएम बढ़ा है।

वर्ष 2017 के संबंध में, टैंकों, तालाबों और जल संरक्षण संरचनाओं से रिचार्ज में 11.36 बीसीएम की वृद्धि हुई है (2017 में 13.98 बीसीएम से 2024 में 25.34 बीसीएम तक)।

सुरक्षित श्रेणी के तहत आकलन इकाइयों का प्रतिशत 2017 में 62.6% से बढ़कर 2024 में 73.4% हो गया है (सुरक्षित आकलन इकाइयों का प्रतिशत 2023 में 73.14% था)।

अति-शोषित आकलन इकाइयों का प्रतिशत 2017 में 17.24% से घटकर 2024 में 11.13% हो गया है (ओ ई आकलन इकाइयों का प्रतिशत 2023 में 11.23% था)।

 

Tags: C.R. Paatil , Chandrakant Raghunath Paatil , Union Minister for Jal Shakti , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD