Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वर्ष 2024 में सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग

पंजाब सरकार ने अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए किए बड़े प्रयास: डॉ. बलजीत कौर

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Dec 2024

Last updated on: Dec 31, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए वर्ष 2024 में कई महत्वपूर्ण प्रयास किए। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यकों के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एस सी स्टूडेंट्स स्कीम के तहत वर्ष 2024-25 में छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए 245 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए वर्ष 2017-18 से 2019-20 की बकाया फीस के 40 प्रतिशत का भुगतान करने के लिए 92 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। 

यह राशि सरकारी संस्थानों और अन्य राज्यों के संस्थानों में पढ़ रहे पंजाब के छात्रों को दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2024-25 के तहत 2.60 लाख छात्रों का लक्ष्य रखा गया है, जबकि पोर्टल पर 2.38 लाख के करीब छात्र इस स्कीम अधीन नए पंजीकृत हुए हैं।

पंजाब सरकार ने आशीर्वाद योजना के तहत अनुसूचित जाति के 29411 लाभार्थियों और पिछड़ी श्रेणियों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 15672 लाभार्थियों को कुल 45083 लाभार्थियों में 229.93 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना को और अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए इस योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाते हैं। 

गरीब परिवार घर बैठे इस योजना का लाभ लेने के लिए http://ashirwad.punjab.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जिला तरनतारन में डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए 593.69 लाख रुपए और छह जिलों में डॉ. अंबेडकर भवनों की मरम्मत के लिए 200 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पहली से दसवीं कक्षा तक पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति योजना के तहत 39.69 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ग्रामीण विकास द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के जीवन में सुधार लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के आदर्श ग्राम घटक के तहत वर्ष 2024-25 के बजट में केंद्रीय हिस्से से प्राप्त 39.98 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंजाब अनुसूचित जाति विकास और वित्त निगम द्वारा 382 लाभार्थियों को स्वरोजगार योजनाओं के तहत 6.62 करोड़ रुपए के ऋण और सब्सिडी की राशि वितरित की गई।पंजाब पिछड़ी श्रेणियों विकास और वित्त निगम ने भी स्वरोजगार योजनाओं के तहत 87 लाभार्थियों को 2.36 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD