Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मानव संसाधन प्रथाओं में उत्कृष्टता के लिए गिरिराज सिंह द्वारा ट्राइडेंट ग्रुप को किया गया सम्मानित

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, Trident Group, TBD Textile Connect
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा , 24 Dec 2024

Last updated on: Dec 24, 2024, 00:00 IST

2 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की वैश्विक कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप को प्रतिष्ठित टीबीडी टेक्सटाइल कनेक्ट-टेक्सटाइल अपैरल इंडस्ट्री एचआर समिट एक्सीलेंस अवार्ड्स कार्यक्रम में अपने उत्कृष्ट मानव संसाधन प्रथाओं के लिए सम्मानित किया गया है। 

भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय द्वारा समर्थित इस कार्यक्रम में ट्राइडेंट ग्रुप ने सर्वश्रेष्ठ एच आर प्रैक्टिसेज, सर्वश्रेष्ठ एम्प्लायर मैन्युफैक्चरिंग, रिक्रूटमेंट एंड कैंपस हायरिंग में उत्कृष्टता और कार्यबल विविधता सहित प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार जीते।

यह पुरस्कार केंद्रीय कपड़ा मंत्री माननीय श्री गिरिराज सिंह द्वारा हाल ही में नोएडा में हुए एक कार्यक्रम में प्रदान किए गए, उन्होंने मानव संसाधन नवाचार को आगे बढ़ाने और समावेशी और विविध कार्यबल संरचना को बढ़ावा देने में नेतृत्व के लिए ट्राइडेंट ग्रुप की सराहना की। 

ये अवार्ड एक संपन्न कार्य वातावरण बनाने के लिए ट्राइडेंट ग्रुप की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करते हैं जो कर्मचारी विकास, विविधता और सतत विकास को प्राथमिकता देता है और कंपनी की वैश्विक सफलता को आगे बढ़ाता है। इस मौके पर बोलते हुए ट्राइडेंट ग्रुप की सीएचआरओ सुश्री पूजा बी लूथरा ने कहा कि 'हमें कपड़ा मंत्रालय से ये प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने पर बेहद सम्मान महसूस हो रहा है। 

यह मान्यता एक ऐसा कार्यस्थल बनाने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को प्रमाणित करती है, जहां सभी पृष्ठभूमियों के व्यक्तियों को उत्कृष्टता हासिल करने का अवसर मिलता है। समावेशिता और निरंतर विकास की संस्कृति को बढ़ावा देना ट्राइडेंट में सर्वोपरि है और हम अपने कार्यबल को सशक्त बनाने और अधिक टिकाऊ भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित हैं'।

ट्राइडेंट समूह की कार्यबल विविधता पहल, विशेष रूप से "तक्षशिला" कार्यक्रम उल्लेखनीय है। यह अनूठा कार्यक्रम शैक्षिक बाधाओं को दूर करके आईटीआई, डिप्लोमा और 10+2 सहित विविध शैक्षिक पृष्ठभूमियों के युवाओं को सशक्त बनाता है। 

तक्षशिला कार्यक्रम इन युवाओं को कपड़ा उद्योग में बहुमूल्य करियर के अवसर प्रदान करता है, जिसमें उन्हें प्रति वर्ष ₹12 लाख तक का प्रारंभिक वेतन प्रदान किया जाता है, साथ ही उन्हें कमाने, सीखने और आगे बढ़ने में सक्षम बनाया जाता है।

ट्राइडेंट में हो रहा निरंतर विकास  स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है। मध्य प्रदेश में,जहाँ कंपनी ₹3,000 करोड़ के नए निवेश करने की योजना पर कार्य  रही है, यहाँ 3,000 नए रोजगार सृजित होंगे और कंपनी  की कार्यबल संख्या अभी की 12,000 से बढ़ कर 15,000 हो जाएगी । 

कौशल निर्माण और भर्ती में कंपनी का निवेश, विशेष रूप से तक्षशिला पहल के माध्यम से, क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए इसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इन पुरस्कारों के अतिरिक्त, ट्राइडेंट ग्रुप ने ग्लासडोर रेटिंग 4.2 और एम्प्लायर ब्रांडिंग में उत्कृष्टता के लिए एम्बिशन बॉक्स बैज अर्जित भी किया है, जो उच्च कर्मचारी संतुष्टि और सहभागिता बनाए रखने के लिए इसके सतत प्रयासों को उजागर करता है।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Trident Group , TBD Textile Connect

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD