Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शहरों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी आप, म्युनिसिपल चुनाव में जनता ने लगाई मुहर

आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में 55% से ज्यादा सीटें जीती, 961 में से 522 वार्डों में हमारी जीत हुई - अमन अरोड़ा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Dr. S.S Ahluwalia,Malvinder Singh Kang, Ferry Sofat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Dec 2024

Last updated on: Dec 22, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने निकाय चुनाव में जीत के लिए पंजाब की जनता को धन्यवाद दिया है। पार्टी ने कहा कि निकाय चुनावों के नतीजों से साबित होता है उपचुनावों की तरह इस बार भी शहरों के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर अपना भरोसा बरकरार रखा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जनता को धन्यवाद देने और जीते हुए सभी उम्मीदवारों को बधाई देने के लिए पार्टी कार्यालय चंडीगढ़ में आप सांसद मलविंदर सिंह कंग और पार्टी नेता डॉ सनी आहलूवालिया एवं फैरी सोफत के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

अरोड़ा ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी आधिकारिक तौर पर पंजाब के शहरी इलाकों में भी नंबर - 1 पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस का शहरी क्षेत्रों में सबसे मजबूत होने का भ्रम टूट गया है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 55% से ज्यादा सीटें जीती। वहीं अकाली-भाजपा और कांग्रेस को मिलाकर सिर्फ 45 प्रतिशत ही बनता है। 

अरोड़ा ने बताया कि कुल 977 में से 961 वार्डों के नतीजे कल घोषित हुए। इसमें से 522 वार्डों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत हुई। वहीं कांग्रेस 191 वार्डों के साथ सिर्फ 20 प्रतिशत सीटें ही जीत पाई। भाजपा और अकाली दल का इस चुनाव में करारी हार हुई। उनका सफाया हो गया। भाजपा महज 7 प्रतिशत सीटें जीती, उसके 69 उम्मीदवार जीते। वहीं अकाली दल 3 प्रतिशत सीटों पर जीत पाई।

उसके सिर्फ 31 उम्मीदवार ही जीत पाए। बसपा के 5 उम्मीदवार जीते। वह सिर्फ 0.5 प्रतिशत सीटों पर ही जीत सकी। आजाद उम्मीदवारों की जीत की संख्या 143 रही एवं उनके जीत का प्रतिशत करीब 15 प्रतिशत रहा। अरोड़ा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के लोगों ने भाजपा को आईना दिखा दिया है और उनके पंजाब विरोधी रवैया का जवाब दिया है। 

उन्होंने कहा कि अकाली दल और भाजपा को तो कई वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिल पाए। कांग्रेस को भी उम्मीदवार ढूंढने में संघर्ष करना पड़ा। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ही एकमात्र पार्टी थी जिसने हर वार्ड में अपने चुनाव चिन्ह पर उम्मीदवार उतारे। अरोड़ा ने परिणामों पर खुशी जाहिर की और कहा कि पटियाला नगर निगम में हमारी एकतरफा जीत हुई है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। हम 0 से 55 प्रतिशत पर पहुंचे हैं। पहले हमारा कहीं भी मेयर और नगर परिषद अध्यक्ष नहीं था। अब 3 जगहों पर हमारा मेयर होगा और 31 नगर परिषद और कमेटियों में हमारा अध्यक्ष बनेगा। उन्होंने इस जीत का श्रेय पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की सोच, मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के पिछले पौने तीन साल के लोक हितैषी कार्यों एवं पार्टी के नेताओं- कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिया। 

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की सराहना भी की और उनको जीत की बधाई दी। अरोड़ा ने विपक्षी पार्टियों के दुष्प्रचार पर पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब में कई दशकों बाद निकाय चुनाव इतना स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से हुआ है। बड़ी संख्या में आजाद उम्मीदवारों का जीतना इसका सबूत है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री का गृहक्षेत्र संगरूर का उदाहरण दिया जहां 10 आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वहीं बरनाला के हंडियाया नगर परिषद में एक कांग्रेस उम्मीदवार की मात्र एक वोट से जीत हुई। उन्होंने कहा कि बरनाला से हमारे मीत हेयर विधायक रहे हैं, मंत्री रहें, अभी भी उस इलाके के सांसद हैं। अगर वह गलत करना चाहते तो कांग्रेस उम्मीदवार एक वोट से नहीं जीत पाता। 

अरोड़ा ने कहा कि इन घटनाओं से साबित होता है चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष हुआ है, राज्य सरकार ने इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं किया। वहीं इसके उल्ट कांग्रेस और अकाली भाजपा सरकार के समय में चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली और हेरफेर होते थे। पहले निकाय चुनावों में विरोधी पार्टियां जीतने की सोच भी नहीं सकती थी। आप सरकार में यह संभव हो सका है।

अरोड़ा ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि सभी दलों के नए पार्षद लोगों के लिए मन से काम करेंगे। आप सरकार भी दलीय राजनीति से उपर उठकर सभी नगर निगमों और परिषदों के लिए मिलकर काम करेगी। हमारा मकसद शहरों का विकास करना और बिना किसी झगड़ा लड़ाई और विवाद किए मिलकर काम करना है। 

उन्होंने आश्वासन दिया कि अध्यक्ष और मेयर चाहे किसी भी पार्टी का हो, राज्य सरकार निगमों और परिषदों को पूरा आर्थिक सहयोग करेगी।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr. S.S Ahluwalia , Malvinder Singh Kang , Ferry Sofat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD